Ghaziabad Three Sister Case update: गाजियाबाद की एक हाईराइज बिल्डिंग की नौवीं मंजिल से तीन बहनों के कूदकर जान देने की घटना ने झकझोर दिया है. इस मामले की जांच में अब कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. तीन नाबालिग बहनें, एक सुसाइड नोट, मोबाइल फोन को लेकर नाराजगी और भावनात्मक टूटन. लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, इस परिवार से जुड़ी कई बातें सामने आ रही हैं. इस केस के बीच साल 2015 में आत्महत्या के मामले का पता चला है, जिसमें तीनों बहनों के पिता की लिव-इन पार्टनर की मौत हुई थी.

