वेनेजुएला (Venezuela) के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो (Nicolás Maduro) अमेरिकी जेल में बंद हैं। इस बीच खबर आ रही है कि USA ने हिंद महासागर में एक और बड़ा कदम उठाया है। अमेरिकी आदेश के तहत वेनेजुएला के प्रतिबंधित तेल टैंकरों पर सख्ती जारी है और इसी सिलसिले में अमेरिकी सेना (United States Armed Forces) ने हिंद महासागर में वेनेजुएला का तेल टैंकर अपने कब्जे में ले लिया है। पेंटागन ने रविवार को बताया कि यह कार्रवाई उनके व्यापक ब्लॉकेड अभियान का हिस्सा है।


