यूपी के बागपत (Baghpat) में वेलेंटाइन डे (Valentine’s Day) के दिन एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला (Pooja) ने अपने ही सगे भतीजे (Sanjeev) के साथ शादी कर ली. सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि इस शादी में महिला का पहला पति (Pankaj) भी मौजूद था और उसने खुद अपनी पत्नी का हाथ अपने भतीजे को सौंपा. यह पूरा मामला दोघट थाने (Doghat Police Station) के बाहर हुआ. पति पंकज का आरोप है कि उसकी पत्नी उसे जान से मारना चाहती थी और बच्चों की सुरक्षा के लिए उसने इस शादी (Marriage) की सहमति दी. रिश्तों की मर्यादा और सामाजिक मूल्यों (Social Values) पर बहस छेड़ती इस खबर की पूरी सच्चाई देखिए सिद्धार्थ प्रकाश के साथ.

