Indore BJP-Congress Clash: राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस नेताओं के शर्ट उतारकर प्रदर्शन के विरोध में शनिवार को राजनीतिक माहौल गरमा गया. बीजेपी और उसके सहयोगी दलों ने कांग्रेस के खिलाफ देशभर में मोर्चा खोल दिया. कई जगहों में बीजेपी और कांग्रेस समर्थक आमने-सामने आ गए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई. मध्य प्रदेश के इंदौर में कार्यकर्ताओं की भिड़ंत में कम से कम 10 लोग घायल हो गए.#MPNews #IndiaNews
