Iran Israel War: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल‑गैस संकट के बीच भारत को एक और बड़ी राहत मिली है… ईरान ने साफ कर दिया है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय जहाजों को सुरक्षित रास्ता दिया जाएगा…पश्चिम एशिया में संकट के कारण LPG की कमी का सामना कर रहे भारत के लिए राहत की खबर है…भारत के दो शिप शिवालिक और नंदा देवी ने हॉर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है…दोनों जहाजों पर भारी मात्रा में कच्चा तेल और गैस लदी हुई है…जो जल्द ही भारत पहुंच जाएगी…शिवालिक पर करीब 40 हजार मीट्रिक टन गैस और नंदा पर भी भारी मात्रा में गैस लदी हुई है….


