दानापुर रेल मंडल अंतर्गत बाढ़ स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 02 पर मंगलवार को एक ब्यक्ति की खैनी थूकने के दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी, वंदे भारत की चपेट में आने के समय का एक विडियो भी वायरल हुआ था, ब्यक्ति की पहचान नही हो पाई थी. बुधवार शाम सोशल मीडिया के माध्यम से परिजनों को घटना की जानकारी मिली.
परिजन गुरुवार सुबह बाढ़ स्टेशन पहुंचे जहां से वह पोस्टमार्टम के पास रखे शव की पहचान की रेल जीआरपी ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मृतक जन्म से ही मूक-बधिर था, वह मंगलवार सुबह अपने ससुराल जाने के लिए निकले थे उनका ससुराल बाढ़ अनुमंडल के सकसोहरा थाना अंतर्गत है. इस दौरान वह किसी ट्रेन में बैठकर बाढ़ पहुंच गए लेकिन ससुराल नही गए वह बाढ़ में ही सब्जियां और हॉर्लिक्स खरीदकर वापस लौटने की तैयारी में थे, नहीं सुनने के कारण ट्रेन की हॉर्न का उन पर कोई असर नहीं हुआ और वह खैनी थूकने के दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए.
मृतक की पहचान नालंदा जिला के शाहाबाद गांव निवासी संजय राउत (55) के तौर पर हुई है.
मृतक के छोटे भाई कुंदन कुमार ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से घटना की जानकारी मिली, वह मंगलवार को सकसोहरा थाना क्षेत्र स्थित अपने ससुराल जा रहे थे. वह बख्तियारपुर में ट्रेन में सवार हुए लेकिन ट्रेन सीधे बाढ़ में रुकी वह बाढ़ से वापस अपने घर के लिए लौट रहे थे उसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गए.


