Kanpur Lamborghini Accident News: यूपी के कानपुर में तेज रफ्तार अनियंत्रित लेम्बोर्गिनी कार का कहर देखने को मिला जहां तंबाकू कारोबारी के बेटे ने अपनी लेम्बोर्गिनी कार से 6 से ज्यादा लोगों को टक्कर मार दी। इसके अलावा कार सवार ने एक बाइक सवार को भी टक्कर मारी जिससे वो हवा में उछलकर करीब 10 फीट दूर जा गिरा। इसके बाद लेम्बोर्गिनी बाइक के ऊपर ही चढ़ गई। वहीं, हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने कार को घेर लिया। हालांकि गुस्साई भीड़ को देखकर कारोबारी का बेटा कार के अंदर ही बैठा रहा लेकिन उसके बाउंसरों ने लोगों के साथ हंगामा किया और धक्का देकर लोगों को भगाने की कोशिश
