महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के मुलुंड इलाके में शनिवार को निर्माणाधीन मेट्रो रेल लाइन-4 के गर्डर पुल का एक स्लैब गिरने से हुए हादसे में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह हादसा एलबीएस रोड पर जॉनसन एंड जॉनसन फैक्टरी के पास हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। मुलुंड पुलिस ने इस मामले में BNS की धारा 105, 110, 324(5) और 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में कंपनी के मैनेजर, इंजीनियर, सुपरवाइजर और वर्कर को आरोपी बनाया गया है।
Peeragarhi Car Case: कातिल Kamaruddin पर चौंकाने वाला खुलासा! | Delhi News | Latest | Crime | NDTV
Peeragarhi Car Case: कातिल कमरुद्दीन पर चौंकाने वाला खुलासा! | Delhi News | Latest | Crime | NDTV
