आज से दिल्ली के भारत मंडपम में टेक्नोलॉजी के महाकुंभ ‘AI Impact Summit 2026’ की शुरूआत हो चुकी है. यह यह सिर्फ एक समिट ही नहीं, बल्कि इस बात का एलान है कि अब दुनिया की टेक्नोलॉजी की दिशा सिलिकॉन वैली से नहीं, बल्कि भारत की राजधानी दिल्ली से तय होगी. 16 से 20 फरवरी तक आयोजित होने वाली इस समिट में कई तरह के आयोजन किए जाने हैं. इस समिट में करीब 65 देश शामिल होने वाले हैं. इस समिट में 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि और 800 से ज्यादा एआई स्टार्टअप्स हिस्सा ले रहे हैं. अगले कुछ दिनों में यहां से जो दिल्ली डिक्लेरेशन निकलेगा और वह दुनिया भर में एआई के इस्तेमाल और सेफ्टी के लिए सबसे बड़ा दस्तावेज साबित होगा
