इंडिया AI इम्पैक्ट समिट ग्लोबल साउथ में आयोजित अब तक का सबसे बड़ा AI समिट है, जो ग्लोबल एआई परिवर्तन (Global AI transformation) में भारत के बढ़ते वर्चस्व को दर्शाता है. सोमवार से शुरू हुए पांच दिवसीय “इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026” में 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों व सरकार प्रमुखों के अलावा अलग-अलग देशों के 40-45 वरिष्ठ मंत्री भाग ले रहे हैं.
