Sambhal Burqa Controversy: उत्तर प्रदेश के संभल की मुस्लिम महिला तमन्ना मलिक ने शिव के प्रति आस्था की एक नई मिसाल पेश की है. तमन्ना मलिक ने अपनी मन्नत पूरी होने के बाद हरिद्वार से कांवड़ यात्रा कर संभल पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. संभल पहुंचने पर पुलिस और प्रशासन ने उन्हें सुरक्षा प्रदान की, वहीं सैकड़ों श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया. तमन्ना के मुताबिक कि वह किसी भी कट्टरपंथी विचारधारा को नहीं मानतीं और उनकी आस्था सिर्फ भोलेनाथ में है.

