रोहित शेट्टी के जुहू घर पर फायरिंग का बड़ा खुलासा! मुंबई क्राइम ब्रांच, हरियाणा-उत्तर प्रदेश पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में मुख्य शूटर दीपक समेत 12 आरोपी गिरफ्तार। फायरिंग से पहले 3 बार रेकी की गई, आरोपियों को 25 फरवरी तक पुलिस रिमांड मिला। हथियार अब तक बरामद नहीं, साजिश के तार अमेरिका तक – लॉरेंस बिश्नोई गैंग के आरजू बिश्नोई, हरि बॉक्सर से सोशल मीडिया पर संपर्क। शूटर को ₹50,000 दिए गए, आगे और पैसे का लालच। बॉलीवुड में डर फैलाने और रंगदारी मांगने का मकसद – रणवीर सिंह को भी धमकी मिली।
