दिल्ली का द्वारका इलाका एक भयानक सड़क हादसे का गवाह बना, जिसमें 23 साल साहिल धनेशरा की मौत हो गई. आरोप है कि एक नाबालिग ड्राइवर अपनी बहन के साथ सड़क पर ‘स्पीड फन रील’ बना रहा था, तभी उसकी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने साहिल की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.

