ईरान (Iran) में इस वक्त हालात बेहद गंभीर हैं। एक तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम (Nuclear Program) को लेकर सख्त चेतावनी दी है और मिडिल ईस्ट में अपने एयरक्राफ्ट कैरियर (US Military Aircraft Carriers) तैनात कर दिए हैं। वहीं दूसरी तरफ बाहरी हमले के इस खौफ के बीच ईरान की जनता और खासकर युवा पीढ़ी (Gen Z Students) अपनी ही सरकार और सुप्रीम लीडर अली खामेनेई (Ali Khamenei) के खिलाफ सड़कों पर उतर आई है। तेहरान की शरीफ यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (Sharif University of Technology) में छात्रों ने ‘तानाशाह मुर्दाबाद’ के नारे लगाए और सरकार समर्थकों के साथ उनकी हिंसक झड़पें भी हुईं। यह गुस्सा पिछले महीने हुए उस क्रैकडाउन का है जिसमें मानवाधिकार संगठनों (HRANA) के मुताबिक 7000 से ज्यादा लोगों को मार दिया गया था। आर्थिक तंगी से शुरू हुआ यह बवाल अब एक बड़ी बगावत (Iran Protests) में बदल चुका है। इस वीडियो में NDTV India के सिद्धार्थ प्रकाश से आसान भाषा में समझिए कि कैसे अमेरिका (USA) के दबाव और अंदरूनी बगावत के बीच फंसी ईरान की सत्ता अब एक बड़े खतरे का सामना कर रही है। क्या न्यूक्लियर डील (Nuclear Deal) हो पाएगी या ईरान में सत्ता पलट जाएगी? पूरा विश्लेषण देखें।
US Army Last Meal: Iran पर होगा Donald Trump का खतरनाक Attack?
क्या US Military के जवानों का Steak और Lobster खाना Iran पर बड़े Attack का सिग्नल है? जानिए Donald Trump का Supreme Leader Khamenei के खिलाफ क्या है सीक्रेट मिलिट्री…
