लखनऊ के आशियाना मर्डर केस में एक नया और बेहद खौफनाक खुलासा हुआ है. आरोपी अक्षत प्रताप सिंह ने अपनी सगी बहन के सामने ही पिता मानवेंद्र सिंह की हत्या की और फिर मशीन से उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए. बहन को डराने-धमकाने के बाद उसने शव के हिस्सों को नीले ड्रम में छिपाया. पुलिस ने इस शातिर कातिल बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. इस वीडियो में देखिए वारदात की एक-एक बारीकी और वो वजह जिसने एक बेटे को हैवान बना दिया.
