अनिल अंबानी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. सीबीआई ने अनिल अंबानी और उनकी कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस के खिलाफ 2200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का नया मामला दर्ज कर लिया है. ये मामला बैंक ऑफ बड़ौदा की शिकायत पर दर्ज किया गया है. शिकायत दर्ज करने के बाद सीबीआई ने अनिल अंबानी और आरकॉम के ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन भी चलाया. एसबीआई समेत 11 बैंकों के कंसोर्टियम की शिकायत पर रिलायंस कम्युनिकेशंस के खिलाफ सीबीआई पहले से मामले की जांच कर रही है.

