दिल्ली शराब नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा सभी आरोपों से बरी किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि यह मामला उनके खिलाफ रचा गया आजाद भारत का सबसे बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र था. कोर्ट के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘मैंने जिंदगी में सिर्फ ईमानदारी कमाई है. मुझ पर भाजपा ने झूठे आरोप लगाए. आज कोर्ट ने भी कह दिया कि केजरीवाल‑सिसोदिया कट्टर ईमानदार हैं.’ राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले के बाद वे प्रेस के सामने आते हुए भावुक हो गए और कहा, ‘मैं भ्रष्ट नहीं हूं. आज अदालत ने भी कह दिया है कि केजरीवाल और सिसोदिया ईमानदार हैं.’
‘God Is With Us’: Arvind Kejriwal In Tears After Delhi Liquor Policy Case Acquittal
A Delhi court has cleared former chief minister Arvind Kejriwal and his deputy Manish Sisodia in a case of alleged corruption in making a new policy to sell liquor in…



