Israel Vs Iran War | Iran Attack In Dubai: ‘सरकार मदद करे’ Dubai में फंसे भारतीय छात्र ने लगाई गुहार Iran Attack In Dubai: ईरान-इजरायल के बीच जारी युद्ध के बीच दुबई से जुड़े भारतीय छात्र ने एनडीटीवी से उस भयानक मंजर की दास्तान सुनाई है. सिद्धार्थ ने बताया कि हम लोग इस वक्त कॉलेज परिसर में ही हैं. यहां हमने कल रात दो मिसाइल अपने कॉलेज के ऊपर से आती देखी थीं और हम लोग इस वक्त काफी डरे हुए हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि हम लोग तो फिलहाल सुरक्षित हैं. सिद्धार्थ ने आगे बताया कि माता-पिता चिंता कर रहे हैं. खाने के सामान हैं पर हम डरे हुए हैं और भारत सरकार से जल्द से जल्द यहां से निकलना चाहते हैं.
