Iran Israel War: भारत और ईरान के बीच उच्च‑स्तरीय कूटनीतिक बातचीत का बड़ा असर देखने को मिला है. भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास आराघची के बीच हुई बातचीत के बाद ईरान ने भारत‑झंडाधारी (India‑flagged) टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से सुरक्षित गुजरने की अनुमति दे दी है. यह फैसला उस समय आया है जब अमेरिका, यूरोप और इजरायल के जहाज अभी भी प्रतिबंधों और हमलों के खतरे का सामना कर रहे हैं.
