West Bengal Elections: देश भर में नजरें पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव पर टिकी हैं. जैसे‑जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, राज्य की राजनीति में बयानबाजी तेज होती जा रही है. भाजपा ने एक बार फिर दावा किया है कि वह इस बार पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी. केंद्रीय राज्य मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और बालुरघाट से सांसद सुकांत मजूमदार ने तृणमूल कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखे हमले किए हैं.


