जयपुर के शिप्रा पथ रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां पर 30 वर्षीय मॉडल हर्षिल कालिया की मौत हो गई. वह काम से अपने घर लौट रही थी. इस दौरान शिप्रा पथ रोड पर उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. जिसकी वजह से गाड़ी पलट गई. घटना 23 मार्च रात 11:30 बजे की बतायी जा रही है.
पास में मौजूद स्थानीय लोगों ने गाड़ी को सीधा करवाकर हर्षिल को बाहर निकाला और एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया. हर्षिल के सर पर गंभीर चोट लग गई अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक हर्षिल ने वेब सीरीज क्राइम नेक्स्ट डोर में काम किया है. वहीं, एक न्यूज चैनल में एंकरिंग भी थी, वहीं राजस्थानी गानों में भी उसने मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाई है.
हर्षिल डांस करने का भी शौक था. वह कथक की अच्छी डांसर थी. फ़ेसबुक पर भी वह काफ़ी एक्टिव हैं और अक्सर रील्स बनाया करती थी. अपने पिता की इकलौती बैठी थी. परिवार को भी संभालती थी. इन दिनों वह मॉडलिंग कर रही थी. घटना स्थल पर पड़ा खून अभी भी बयां कर रहा है कि हादसा इतना भयानक था.




