Iran Israel War: इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग 26वें दिन में पहुंच गई है. जंग के हालात अभी और बिगड़ते नजर आ रहे हैं, शांति का कोई रास्ता फिलहाल नहीं दिख रहा है बयानबाजियां भी हो रही हैं और लगातार नए हमले भी हो रहे हैं. आज भी ईरान ने अमेरिकी बेस से लेकर इजरायल पर हमले किये..तो इजरायल भी ईरान से लेकर लेबनान तक पर हमले पर हमले कर रहा है. जंग कहां जाकर रुकेगी…तस्वीरें देखकर कहना तो नामुमकिन है.


