ईरान के चक्रव्यूह में फंस गया अमेरिका? अब क्या करेंगे ट्रंप मियां

28 फरवरी को शुरू हुई जंग आज अपने 28वें दिन में प्रवेश कर चुकी है और हालात लगातार ज्यादा भयावह होते जा रहे हैं. अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रही यह जंग थमने के बजाय और तेज होती दिखाई दे रही है. लगातार हमले, पलटवार और धमाकों की तस्वीरें पूरी दुनिया को झकझोर रही हैं. इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान भी चर्चा में हैं. कभी 5 दिन तो कभी 10 दिन के युद्धविराम की बात करने के बाद उनके बयानों से बार‑बार पलट जाने से हालात और ज्यादा उलझते नजर आ रहे हैं. जमीनी सच्चाई यही है कि जंग बदस्तूर जारी है और किसी भी तरफ से पीछे हटने के संकेत नहीं मिल रहे.

तबाही की गवाही देती तस्वीरें

22 फरवरी से लेकर आज तक सामने आई तस्वीरें इस युद्ध की भयावहता को बयान कर रही हैं. कहीं आगजनी है, कहीं ड्रोन अटैक, कहीं बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला और कहीं पूरी‑की‑पूरी बस्तियां मलबे में तब्दील हो चुकी हैं. हर दिन जंग का नया और ज्यादा खतरनाक चेहरा सामने आ रहा है.

ईरान का इजरायल पर बड़ा हमला

इस बीच, ईरान ने इजरायल पर एक बार फिर बड़ा हमला किया है. रिपोर्ट के मुताबिक तेल अवीव पर मल्टीपल वारहेड बैलिस्टिक मिसाइल दागी गई हैं. ईरानी मीडिया ने इन हमलों के वीडियो भी जारी किए हैं, जिनमें हमले की तीव्रता साफ देखी जा सकती है. ईरान लगातार अपने वीडियो जारी कर यह संदेश देने की कोशिश कर रहा है कि उसकी सैन्य ताकत अभी खत्म नहीं हुई है और वह एक‑एक कर अपने शक्तिशाली हथियारों का इस्तेमाल कर तबाही मचाने में सक्षम है.

अमेरिका का ईरान पर पलटवार

दूसरी ओर, अमेरिका ने भी ईरान पर बड़ा सैन्य हमला किया है. ईरानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाए जाने की पुष्टि अमेरिकी सेंट्रल कमांड (US CENTCOM) ने की है. अमेरिकी हमलों के वीडियो भी जारी किए गए हैं, जिनमें सैन्य ठिकानों को धुएं और आग में घिरा हुआ देखा जा सकता है. हालांकि अमेरिका की ओर से लगातार यह दावा किया जा रहा है कि ईरान बातचीत के लिए दबाव बना रहा है और राजनयिक संपर्क जारी हैं, लेकिन जमीनी हालात इन दावों के बिल्कुल उलट नजर आ रहे हैं.

बीते कुछ घंटों में 100 से ज्यादा हमले

युद्ध के 28वें दिन स्थिति और ज्यादा विस्फोटक हो गई है. बीते कुछ घंटों में ईरान ने 100 से अधिक हमले किए हैं. यह सीधे तौर पर इस बात का संकेत है कि ईरान अब बातचीत की बजाय खुले सैन्य टकराव के रास्ते पर आगे बढ़ चुका है और आत्मरक्षा के नाम पर हमले तेज करता जाएगा.

तेहरान पर इजरायल के लगातार हमले

इधर इजरायल ने तेहरान पर भी हमले तेज कर दिए हैं. इजरायली सेना का दावा है कि उसने ईरान की कई महत्वपूर्ण सैन्य इमारतों और ठिकानों को निशाना बनाया है. सामने आई तस्वीरों में तेहरान में भारी तबाही देखी जा सकती है, जहां अहम ढांचों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है. माना जा रहा है कि इन हमलों का मकसद ईरानी सरकार की सैन्य कमर तोड़ना है, लेकिन इसके बावजूद ईरान के हौसले कमजोर पड़ते नहीं दिख रहे. हर हमले के जवाब में ईरान और ज्यादा तीव्र पलटवार कर रहा है.

सबसे बड़ा सवाल – क्या जंग का अंत होगा?

इस वक्त पूरी दुनिया के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस युद्ध का कोई अंत नजर आ रहा है? मौजूदा हालात और तीनों देशों की आक्रामक सैन्य रणनीति को देखते हुए फिलहाल शांति की उम्मीद बेहद कमजोर दिख रही है. पश्चिम एशिया में जंग हर गुजरते दिन के साथ ज्यादा जानलेवा होती जा रही है और इसका असर सिर्फ इन देशों तक सीमित न रहकर वैश्विक स्तर पर महसूस किया जा रहा है.
 

About The Author

  • Related Posts

    Hormuz News | ‘Jag Vasant’ LPG Vessel Docks At Gujarat Port, Days After Hormuz Passage

    LPG tanker Jag Vasant anchored at a port in Gujarat late on Thursday, days after tensions continue to prevail of the passage of ships through the Strait of Hormuz. The…

    Jaipur Road Rage : Woman Caught On Camera Vandalising Motorcycle

    A viral video from Jaipur has sparked widespread attention after it showed a young woman allegedly damaging a motorcycle following a minor road incident. The footage, reportedly from the busy…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Madhuri Dixit rents 731 sq ft office in Mumbai’s Lower Parel for ₹2.81 crore

    • 1 views

    Could life exist here? Scientists highlight 45 intriguing planets

    • 1 views
    Could life exist here? Scientists highlight 45 intriguing planets

    Countdown begins: Nasa’s Artemis 2 crew prepares for launch just a week away

    • 1 views
    Countdown begins: Nasa’s Artemis 2 crew prepares for launch just a week away

    Madhuri Dixit rents 731 sq ft office in Mumbai’s Lower Parel for ₹2.81 crore

    • 1 views

    Madhuri Dixit rents 731 sq ft office in Mumbai’s Lower Parel for ₹2.81 crore

    • 1 views

    Madhuri Dixit rents 731 sq ft office in Mumbai’s Lower Parel for ₹2.81 crore

    • 2 views