खेत में मिला पुरुष और शादीशुदा महिला का शव, प्रेम-प्रसंग के चलते आत्महत्या का शक

खेत में मिला पुरुष और शादीशुदा महिला का शव, प्रेम-प्रसंग के चलते आत्महत्या का शक

जालौन में एक खेत में एक पुरुष और एक शादीशुदा महिला के शव मिलने से सनसनी फैल गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही पुलिस जांच में भी जुट गई है.

X

जालौन में महिला और पुरुष की खेत में मिली डेडबॉडी. (Photo: Representational )

जालौन में महिला और पुरुष की खेत में मिली डेडबॉडी. (Picture: Representational )

उत्तर प्रदेश के जालौन में रविवार शाम को एक खेत में एक पुरुष और एक शादीशुदा महिला के शव मिले. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस को शक है कि दोनों ने अपने प्रेम-संबंध के चलते आत्महत्या की है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर कालपी के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) अजय ब्रह्म तिवारी पुलिस टीम के साथ लोहार गांव पहुंचे. उन्होंने हरियाणा के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक मोटरसाइकिल को ज़ब्त किया. जिसके आधार पर शवों की पहचान प्रमोद (35) और पूनम (36) के रूप में हुई.

यह भी पढ़ें: ‘गर्लफ्रेंड को डेढ़ लाख दे चुका था, वो किसी और से बात करती थी…’ गोंडा में शीला मर्डर केस की कहानी

सम्बंधित ख़बरें

महिला के पति ने दर्ज कराई थी लापता होने की रिपोर्ट

SP ने बताया कि जांच में पता चला कि उनके परिवार हरियाणा के गुरुग्राम ज़िले के मानेसर में रहते थे. प्रमोद टैक्सी ड्राइवर का काम करता था और अक्सर महिला के पति, हरिशंकर के घर आता-जाता रहता था. महिला के पति ने 27 मार्च को मानेसर पुलिस स्टेशन में पूनम के लापता होने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी.

अधिकारी ने बताया कि प्रमोद की जेब से सल्फ़ास की गोलियों का एक खाली डिब्बा मिला, और घटनास्थल से सल्फ़ास पाउडर का एक छोटा पैकेट भी बरामद हुआ. सिंह ने कहा कि पहली नज़र में यह मामला प्रेम-संबंध से जुड़ा हुआ लग रहा है. फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है. 

—- समाप्त —-

Live TV

Read More

About The Author

  • Related Posts

    Elderberry

    Elderberry has lengthy been used to alleviate a wide number of signs. Right here’s what the analysis says about this robust berry. Sambucus is a genus of flowering crops with…

    iPhone 15 Pro on sale in India, check details

    The iPhone 15 Pro is recently to be had on JioMart with a large cut price. (*15*) The iPhone 15 Pro is indexed these days for Rs 75,900. This deal…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Elderberry

    • 2 views
    Elderberry

    iPhone 15 Pro on sale in India, check details

    • 1 views
    iPhone 15 Pro on sale in India, check details

    Google Pixel 10 price drops in India

    • 2 views
    Google Pixel 10 price drops in India

    Self-sacrificing: a real reason behind autoimmune disease

    • 2 views
    Self-sacrificing: a real reason behind autoimmune disease

    ‘पहले लगा ईरानी ट्रैप है…’, रेस्क्यू से पहले अमेरिकी पायलट के कोडेड मैसेज के बाद कैसे हुआ एक्शन

    • 3 views
    ‘पहले लगा ईरानी ट्रैप है…’, रेस्क्यू से पहले अमेरिकी पायलट के कोडेड मैसेज के बाद कैसे हुआ एक्शन

    कोलकाता: ‘इंटरव्यू’ के बहाने बुलाकर युवती को जिंदा जलाया, शादी करने से किया था इनकार

    • 3 views
    कोलकाता: ‘इंटरव्यू’ के बहाने बुलाकर युवती को जिंदा जलाया, शादी करने से किया था इनकार