दिल्ली समेत इन राज्यों में भी तेज आंधी-बारिश का खतरा, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश तक तेज़ हवाओं और बारिश का सिलसिला जारी है. दिल्ली समेत कई अन्य राज्यों आज भी मौसम कुछ ऐसा ही रहने वाला है.

दिल्ली में रविवार की रात से तेज बारिश और गर्जन के साथ मौसम ने करवट ली. मौसमी गतिविधियों को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. आज यानी 8 अप्रैल को भी शहर में बारिश और गर्जन के साथ तूफानी मौसम का अनुमान जताया है. सुबह से शाम तक हल्की से मध्यम बारिश, बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा) के साथ गरज-चमक का अलर्ट है. शाम के वक्त हवाओं की रफ्तार में और तेजी आ सकती है. हालांकि गुरुवार से मौसम में सुधार देखने को मिलेगा.

दिल्ली के अलावा उत्तर भारत के कई राज्यों में भी अलर्ट जारी है. स्काईमेट के मुताबिक, आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है. पंजाब, हरियाणा, उत्तर व पूर्व राजस्थान, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और ओडिशा के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश, गरज-चमक और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है.

सम्बंधित ख़बरें

उत्तरी मध्य प्रदेश, झारखंड के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर भारत में भी छिटपुट बारिश और गरज-चमक की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और तेलंगाना के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक हो सकती है. 

बता दें कि पश्चिमी हिमालय पर एक पश्चिमी विक्षोभ और पश्चिम राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में एक चक्रवाती परिसंचरण है. इन दोनों सिस्टम के मिलकर असर डालने से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भारी मौसम गतिविधियां हो रही हैं. हालांकि इसका सबसे ज्यादा असर मंगलवार को देखा गया लेकिन बुधवार तक इसका दायरा कम होने लगेगा क्योंकि सिस्टम पूर्व की ओर बढ़ जाएगा.

08 अप्रैल की सुबह तक राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों से मौसम साफ होने लगेगा और मुख्य गतिविधि हरियाणा के तराई वाले इलाकों, पश्चिम उत्तर प्रदेश और दिल्ली की ओर शिफ्ट हो जाएगी. 09 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों में इसका हल्का असर बना रहेगा, जबकि बाकी इलाकों में मौसम साफ हो जाएगा.

—- समाप्त —-

Live TV

Read More

About The Author

  • Related Posts

    करोड़ों की मालकिन राधिका ने पति अनंत अंबानी के जन्मदिन पर पहना सिंपल सूट, सादगी देख सब हुए कायल

    करोड़ों की मालकिन राधिका ने पति अनंत अंबानी के जन्मदिन पर पहना सिंपल सूट, सादगी देख सब हुए कायल मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी आज…

    राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश को मिला एक और कार्यकाल, इस बार राष्ट्रपति ने मनोनीत किया सदस्य

    राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश का बतौर सदस्य कार्यकाल आज यानी 10 अप्रैल को समाप्त हो रहा है. रिक्त हो रही सीट के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    करोड़ों की मालकिन राधिका ने पति अनंत अंबानी के जन्मदिन पर पहना सिंपल सूट, सादगी देख सब हुए कायल

    • 2 views
    करोड़ों की मालकिन राधिका ने पति अनंत अंबानी के जन्मदिन पर पहना सिंपल सूट, सादगी देख सब हुए कायल

    राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश को मिला एक और कार्यकाल, इस बार राष्ट्रपति ने मनोनीत किया सदस्य

    • 1 views
    राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश को मिला एक और कार्यकाल, इस बार राष्ट्रपति ने मनोनीत किया सदस्य

    सच हो गई अर्जुन तेंदुलकर की IPL से पहले की भव‍िष्यवाणी, ये ख‍िलाड़ी तो वाकई हीरा निकला

    • 2 views
    सच हो गई अर्जुन तेंदुलकर की IPL से पहले की भव‍िष्यवाणी, ये ख‍िलाड़ी तो वाकई हीरा निकला

    शोरूम में खड़ी रह गईं ये कारें, मार्च में नहीं मिला एक भी खरीदार

    • 2 views
    शोरूम में खड़ी रह गईं ये कारें, मार्च में नहीं मिला एक भी खरीदार

    ‘छेड़छाड़ के आरोप लगाए, मरना चाहता था’, 16 साल की निकली मोनालिसा, डायरेक्टर सनोज मिश्रा बोले

    • 2 views
    ‘छेड़छाड़ के आरोप लगाए, मरना चाहता था’, 16 साल की निकली मोनालिसा, डायरेक्टर सनोज मिश्रा बोले

    Kate Middleton looked identical to Jackie Kennedy with shortest 1960s mini dress

    • 2 views
    Kate Middleton looked identical to Jackie Kennedy with shortest 1960s mini dress