RR vs MI: वैभव सूर्यवंशी-यशस्वी जायसवाल ने धो डाला, हार्द‍िक पंड्या ने किस पर फोड़ा मुंबई इंड‍ियंस की हार का ठीकरा?

गुवाहाटी में बारिश से प्रभावित इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग के मुकाबले में मुंबई इंड‍ियंस को राजस्थान रॉयल्स के हाथों 27 रन से हार का सामना करना पड़ा. मैच में देरी के बाद टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनने वाले कप्तान हार्द‍िक पंड्या ने हार के लिए अपने गेंदबाजों को जिम्मेदार ठहराया.

पंड्या ने साफ कहा कि पावरप्ले में टीम अपनी योजना के मुताबिक गेंदबाजी नहीं कर पाई. उन्होंने माना कि राजस्थान के ओपनर्स ने शानदार खेल दिखाया, लेकिन उनकी टीम के गेंदबाज अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके. यह मैच बल्लेबाजी पर नहीं डालूंगा, गेंदबाजों को जिम्मेदारी लेनी होगी. 

— IndianPremierLeague (@IPL) April 7, 2026

राजस्थान की जीत की नींव ओपनर्स ने रखी. यशस्वी जायसवाल ने 32 गेंदों पर नाबाद 77 रन बनाए, जबकि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 14 गेंदों में 39 रन ठोक दिए. दोनों ने पहले विकेट के लिए महज 5 ओवर में 80 रन जोड़कर मुंबई को बैकफुट पर धकेल दिया.

पंड्या ने युवा वैभव की तारीफ करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में इस तरह की निडर बल्लेबाजी देखना अद्भुत है. उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की.

सम्बंधित ख़बरें

Disappointing lead to Guwahati. We regroup, get ready & cross once more in Mumbai. pic.twitter.com/UniiLPPbJX

— Mumbai Indians (@mipaltan) April 7, 2026

वहीं राजस्थान के कप्तान र‍ियान पराग ने अपनी ओपनिंग जोड़ी को टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ जोड़ी करार दिया. उन्होंने कहा कि दोनों के पास स्किल के साथ मैच्योरिटी भी है, जो उन्हें खास बनाती है.

जायसवाल ने भी अपनी पारी को लेकर खुलासा किया कि छोटी पावरप्ले को ध्यान में रखते हुए उन्होंने पहले से प्लान बनाया था कि किस गेंदबाज पर अटैक करना है. उन्होंने बताया कि वह लगातार वैभव को सकारात्मक संदेश देते रहे ताकि वह खुलकर खेल सकें.

राजस्थान के गेंदबाजों की तारीफ करते हुए पराग ने कहा कि टीम के तेज गेंदबाज 140-145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ कंट्रोल भी बनाए रखते हैं, जो विरोधी टीम के लिए मुश्किल पैदा करता है.

हार के बावजूद पंड्या ने कहा कि टीम अपनी गलतियों से सीखेगी और अगले मुकाबले के लिए बेहतर तैयारी करेगी.

— IndianPremierLeague (@IPL) April 7, 2026

RR v MI मैच 13 के बदले हुए नियम
राजस्थान और मुंबई के बीच आईपीएल के मैच 13 में गुवाहाटी में खेले जा रहे मुकाबले के लिए बदले हुए नियम लागू किए गए , जिसके तहत मैच 11 ओवर का हुआ, पावरप्ले 3.2 ओवर का था, चार गेंदबाजों ने अधिकतम 2-2 ओवर फेंके,  जबकि एक गेंदबाज को अधिकतम 3 ओवर फेंकने की अनुमति थी. 

—- समाप्त —-

Live TV

Read More

About The Author

Related Posts

करोड़ों की मालकिन राधिका ने पति अनंत अंबानी के जन्मदिन पर पहना सिंपल सूट, सादगी देख सब हुए कायल

करोड़ों की मालकिन राधिका ने पति अनंत अंबानी के जन्मदिन पर पहना सिंपल सूट, सादगी देख सब हुए कायल मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी आज…

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश को मिला एक और कार्यकाल, इस बार राष्ट्रपति ने मनोनीत किया सदस्य

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश का बतौर सदस्य कार्यकाल आज यानी 10 अप्रैल को समाप्त हो रहा है. रिक्त हो रही सीट के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करोड़ों की मालकिन राधिका ने पति अनंत अंबानी के जन्मदिन पर पहना सिंपल सूट, सादगी देख सब हुए कायल

  • 2 views
करोड़ों की मालकिन राधिका ने पति अनंत अंबानी के जन्मदिन पर पहना सिंपल सूट, सादगी देख सब हुए कायल

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश को मिला एक और कार्यकाल, इस बार राष्ट्रपति ने मनोनीत किया सदस्य

  • 1 views
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश को मिला एक और कार्यकाल, इस बार राष्ट्रपति ने मनोनीत किया सदस्य

सच हो गई अर्जुन तेंदुलकर की IPL से पहले की भव‍िष्यवाणी, ये ख‍िलाड़ी तो वाकई हीरा निकला

  • 2 views
सच हो गई अर्जुन तेंदुलकर की IPL से पहले की भव‍िष्यवाणी, ये ख‍िलाड़ी तो वाकई हीरा निकला

शोरूम में खड़ी रह गईं ये कारें, मार्च में नहीं मिला एक भी खरीदार

  • 2 views
शोरूम में खड़ी रह गईं ये कारें, मार्च में नहीं मिला एक भी खरीदार

‘छेड़छाड़ के आरोप लगाए, मरना चाहता था’, 16 साल की निकली मोनालिसा, डायरेक्टर सनोज मिश्रा बोले

  • 2 views
‘छेड़छाड़ के आरोप लगाए, मरना चाहता था’, 16 साल की निकली मोनालिसा, डायरेक्टर सनोज मिश्रा बोले

Kate Middleton looked identical to Jackie Kennedy with shortest 1960s mini dress

  • 2 views
Kate Middleton looked identical to Jackie Kennedy with shortest 1960s mini dress