सच हो गई अर्जुन तेंदुलकर की IPL से पहले की भव‍िष्यवाणी, ये ख‍िलाड़ी तो वाकई हीरा निकला

Arjun Tendulkar Mukul Choudhary IPL prediction: अर्जुन तेंदुलकर मौजूदा आईपीएल सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम से खेल रहे हैं, हालांकि उनको अब तक इस आईपीएल 2026 में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है. लेकिन इस आईपीएल सीजन की शुरुआत में उनसे एक इंटरव्यू में लखनऊ टीम के कुछ ख‍िलाड़‍ियों के बारे में पूछा गया था. यह भी पूछा गया था कि ऐसे कौन से ख‍िलाड़ी हैं जो आने वाले समय में बड़े स्टार बन सकते हें. 

इस पर अर्जुन तेंदुलकर ने कहा था- देख‍िए किसी का नाम प्रीड‍िक्ट करना (अनुमान लगाना) ठीक नहीं है. फ‍िर पूछा गया कि ऐसा कौन है जो लंबे छक्के लगाता है?
यह भी पढ़ें: सोच मत, बस मार! ऋषभ भइया की सलाह कैसे बनी मुकुल चौधरी के लिए गुरुमंत्र , धोनी को क्यों किया याद?

इस पर अर्जुन ने कहा था- मुकुल चौधरी बहुत अच्छे छक्के मारता है, प्रैक्ट‍िस मैच में उसके छक्के देखकर मैं बहुत इम्प्रैस (प्रभाव‍ित) हुआ. मतलब उसे हर जगह छक्के मारे, एक स्कवॉयर लेग पर मारा, एक पॉइंट की द‍िशा में मारा. फ‍िर उसने गेंदबाज के पीछे मारा और फ‍िर अपरकट मारा. उसकी बैट‍िंग देख मैं बहुत इंप्रैस हुआ. 

सम्बंधित ख़बरें

दरअसल, अर्जुन का यही अनुमान 9 अप्रैल 2026 को उस समय सच हो गया जब मुकुल चौधरी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को हारे हुए मैच में जीत द‍िला दी.

Sir Arjun Tendulkar had already given us a touch about Mukul Choudhary pic.twitter.com/MYNzHu2hvs

— Suprvirat (@Mostlykohli) April 9, 2026

मुकुल चौधरी ने KKR के खिलाफ 27 गेंदों में नाबाद 54 रनों की पारी खेली. उन्होंने 27 गेंदों की पारी में 7 छक्के और 2 चौके मारे, अपनी टीम लखनऊ को 128/7 की मुश्किल स्थिति से जीत द‍िलाई. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने इस मैच में पहले खेलते हुए 181 रन का मजबूत स्कोर बनाया था, पर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को आखिरी गेंद पर 3 विकेट से हराकर यादगार जीत द‍िला दी. 

मुकुल चौधरी आईपीएल में कितने में ब‍िके 
मुकुल चौधरी राजस्थान के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं. उन्होंने अंडर-23 लेवर पर शानदार प्रदर्शन कर पहचान बनाई.

यह भी पढ़ें: मुकुल चौधरी के ‘हेलिकॉप्टर’ से KKR ढेर! 7 पॉइंट में छ‍िपी है LSG की महाजीत की कहानी

इसके बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 5 पारियों में 173 रन जड़े, जहां उनका स्ट्राइक रेट 198.85 रहा. उनके इसी विस्फोटक फॉर्म को देखते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2026 के ऑक्शन में उन्हें 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा था. 

MI से LSG तक का सफर
वहीं अर्जुन तेंदुलकर को लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस से ₹30 लाख में आईपीएल 2026 से पहले ट्रेड किया. अब वह नई टीम के साथ नई शुरुआत के लिए तैयार हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स टीम में अभी उनको मौका नहीं मिला है, ऐसे में देखन होगा कि अर्जुन को क्या मुकुल चौधरी की तरह चमकने का मौका मिलेगा या नहीं. 

—- समाप्त —-

Live TV

Read More

About The Author

Related Posts

iPhone 16 Plus gets a heavy discount on Vijay Sales

Apple iPhone 16 Plus stays a in style selection amongst customers, as this handset is supplied with extremely interesting options. The Apple iPhone 16 Plus is these days that can…

iPhone Air now available at its lowest price

You now find a way to buy the iPhone Air at a gorgeous price. Hailed as Apple’s thinnest telephone, it used to be in the beginning introduced all over Apple’s…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

iPhone 16 Plus gets a heavy discount on Vijay Sales

  • 2 views
iPhone 16 Plus gets a heavy discount on Vijay Sales

iPhone Air now available at its lowest price

  • 1 views
iPhone Air now available at its lowest price

iPhone 15 gets massive discount on Vijay Sales Apple Days sale

  • 1 views
iPhone 15 gets massive discount on Vijay Sales Apple Days sale

OnePlus 13 now available with huge discount on amazon

  • 1 views
OnePlus 13 now available with huge discount on amazon

Most beautiful bride, $1 bn: Uganda army chief’s bizzare demand from Turkey

  • 1 views
Most beautiful bride, $1 bn: Uganda army chief’s bizzare demand from Turkey

Beauty editor’s four all-time favourites now more than 20% off in the Sephora sale

  • 1 views
Beauty editor’s four all-time favourites now more than 20% off in the Sephora sale