3 साल बाद नई Pulsar 180 लॉन्च, स्मार्ट फीचर्स और कीमत बस इतनी

Bjaja Pulsar 180

भारतीय टू-व्हीलर बाजार में एक पुराना नाम फिर से लौट आया है. बजाज ऑटो ने अपनी लोकप्रिय बाइक Pulsar 180 को दोबारा लॉन्च कर दिया है.

कीमत है इतनी

2022 में बंद हुई इस बाइक को बिल्कुल नए अंदाज में पेश किया गया है. जो इसे पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा बेहतर बनाते हैं. इसकी कीमत 1.22 लाख रुपये है. 

क्यों जरूरी थी ये Pulsar

कंपनी इसे अपने लाइनअप में एक खास गैप को भरने के लिए वापस लेकर आई है. जहां पहले 150 और 220F के बीच कोई मजबूत विकल्प नहीं था.

प्राइस गैप

कंपनी के लाइनअप में Pulsar 150 करीब 1.12 लाख रुपये और Pulsar 220F करीब 1.42 लाख रुपये में आती है.

परफेक्ट मिड ऑप्शन

ऐसे में जो ग्राहक 150 से ज्यादा पावर चाहते थे उन्हें 220F महंगी लगती थी, उनके लिए अब Pulsar 180 एक परफेक्ट मिड ऑप्शन बनकर आई है.

इंजन और परफॉर्मेंस 

Pulsar 180 में वही पुराना 178.61cc का सिंगल सिलेंडर, एयर और ऑयल कूल्ड DTSi इंजन दिया गया है. यह इंजन 17 PS की पावर और 15 Nm का टॉर्क देता है. 

गियर, वजन और टैंक

बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. इसका वजन 156 किलो है और 15 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है. 

पावर-टू-वेट रेशियो

इसमें 165 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है. इन आंकड़ों के साथ यह बाइक अपने सेगमेंट में अच्छी पावर-टू-वेट रेशियो देती है.

इस बार नया क्या है?

इस बार कंपनी ने मैकेनिकल बदलाव कम और फीचर्स में ज्यादा अपडेट दिए हैं. जिसके चलते ये बाइक पिछले मॉडल की तुलना में थोड़ा बेहतर नज़र आती है.

LED लाइटिंग

नई Pulsar 180 में पूरी तरह LED लाइटिंग दी गई है, जिसमें हेडलाइट, टेललाइट और इंडिकेटर शामिल हैं. इससे रात में विजिबिलिटी बेहतर होती है.

LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

बाइक में नया डिजिटल रिवर्स-मोनोक्रोम LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है.

मिलती हैं ये सुविधाएं

यह सिस्टम बजाज राइड ऐप से कनेक्ट होकर कॉल और मैसेज अलर्ट दिखाता है. साथ ही इसमें स्पीड, फ्यूल लेवल, ट्रिप मीटर और सर्विस रिमाइंडर जैसी जानकारी मिलती है.

मिलती हैं ये सुविधाएं

डिजाइन में भी बदलाव किया गया है. बाइक में ब्लैक थीम, नए ग्राफिक्स और कार्बन फाइबर स्टाइल फ्रंट मडगार्ड दिया गया है.

सिंगल चैनल ABS

हालांकि इसका क्लासिक मस्कुलर लुक पहले जैसा ही रखा गया है. ब्रेकिंग के लिए अब दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक और सिंगल चैनल ABS दिया गया है.

प्राइस में अंतर

यह Pulsar 150 से करीब 10 हजार रुपये महंगी है, लेकिन Pulsar 220F से करीब 20 हजार रुपये सस्ती है. ऐसे में यह मीडियम रेंज वालों के लिए बेस्ट ऑप्शन है.

किसके लिए है यह बाइक

अगर आप 125 सीसी या 150 सीसी बाइक से अपग्रेड करना चाहते हैं, तो Pulsar 180 एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. यह हाईवे पर बेहतर स्टेबिलिटी और रोड प्रेजेंस देती है. 

Read Next


Read More

About The Author

Related Posts

Ghana advances vaccine manufacturing ambition with clinical trials strengthening

“Robust clinical trials methods are the spine of credible analysis and a vital pillar of Ghana’s vaccine manufacturing time table.” This message from Dr Fiona Braka, Global Well being Group…

Viewers ‘obsessed’ with first look at forbidden romance starring Grantchester actress

Top Video has launched a first look at Your Fault: London, the sequel to forbidden romance My Fault: London – and audience are already obsessed. Starring Asha Banks (A Good…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Ghana advances vaccine manufacturing ambition with clinical trials strengthening

  • 2 views
Ghana advances vaccine manufacturing ambition with clinical trials strengthening

Viewers ‘obsessed’ with first look at forbidden romance starring Grantchester actress

  • 2 views

The Pitt star reveals real life medical emergency during vacation with famous dad Bryan Cranston

  • 1 views
The Pitt star reveals real life medical emergency during vacation with famous dad Bryan Cranston

iPhone 17 Pro Max is now selling at the lowest price in India

  • 2 views
iPhone 17 Pro Max is now selling at the lowest price in India

iPhone 16 still available at its lowest price on Vijay Sales

  • 2 views
iPhone 16 still available at its lowest price on Vijay Sales

Google Pixel 10 price drops in India, details here

  • 3 views
Google Pixel 10 price drops in India, details here