‘मिट गए सनातन को मिटाने का सपना देखने वाले’, तमिलनाडु के नतीजों पर राजा भैया का तंज

‘मिट गए सनातन को मिटाने का सपना देखने वाले’, तमिलनाडु के नतीजों पर राजा भैया का तंज

राजा भैया ने अपने एक्स अकाउंट पर उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर दिए पुराने बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने X पर लिखा कि सनातन को मिटाने का सपना देखने वाले मिट गए. स्टालिन ने साल 2023 में सनातन को सामाजिक न्याय के खिलाफ बताते हुए खत्म करने की बात कही थी, जिस पर पहले भी बड़ा विवाद हुआ था.

X

उदयनिधि स्टालिन और राजा भैया (File Photo: ITG)

उदयनिधि स्टालिन और राजा भैया (Record Picture: ITG)

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आने के बाद राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला.  4 मई 2026 को आए परिणामों में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम यानी डीएमके को भारी हार का सामना करना पड़ा है. चुनावी नतीजों के बाद अब राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है और पुराना विवाद फिर से चर्चा में आ गया है. उत्तर प्रदेश के कुंडा विधायक और जनसत्ता पार्टी के प्रमुख रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं.

उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर सनातन धर्म को लेकर दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. राजा भैया ने अपने पोस्ट में लिखा कि मिट गए सनातन को मिटाने का सपना देखने वाले. उनका यह बयान तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के पुराने बयान से जुड़ा हुआ है, जिसमें उन्होंने सनातन धर्म को लेकर विवादित टिप्पणी की थी.

राजा भैया ने एक्स पोस्ट में फिर साधा निशाना

सम्बंधित ख़बरें

दरअसल, साल 2023 में तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम की युवा इकाई के सचिव और राज्य के युवा कल्याण मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को लेकर बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि सनातन धर्म समानता और सामाजिक न्याय के खिलाफ है और इसे समाप्त किया जाना चाहिए. उन्होंने सनातन धर्म की तुलना कोरोना वायरस, मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों से करते हुए कहा था कि ऐसी चीजों का विरोध नहीं करना चाहिए बल्कि इन्हें नष्ट कर देना चाहिए.

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा था कि सनातन एक ऐसा विचार है जिसे बदला नहीं जा सकता और यह समाज को जातियों में बांटता है. इसी बयान के बाद देश की राजनीति में बड़ा विवाद खड़ा हो गया था. राजा भैया ने उस समय भी प्रतिक्रिया देते हुए इसे हिंदुओं के प्रति घृणा बताया था और कहा था कि हर भारतवासी को इसका विरोध करना चाहिए. 

मिट गये सनातन को मिटाने का सपना देखने वाले… https://t.co/oZFLLcrbK1

— Raja Bhaiya (@Raghuraj_Bhadri) May 4, 2026

सनातन धर्म पर टिप्पणी को लेकर पुराना विवाद फिर चर्चा में

उन्होंने यह भी सवाल उठाया था कि क्या I.N.D.I.A गठबंधन इस बयान से सहमत है या नहीं. ताजा पोस्ट में भी राजा भैया ने इसी मुद्दे को दोबारा उठाते हुए कड़ी टिप्पणी की है, जिससे एक बार फिर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है.
 
—- समाप्त —-

Live TV

Read More

About The Author

  • Related Posts

    Cameron Diaz, 53, has a lot to say on having children later in life amid surprise arrival of baby number 3

    Cameron Diaz, 53, and husband Benji Madden, 47, welcomed their 3rd package deal of pleasure named Nautus on Monday, Might 4. The duo also are doting oldsters to Raddix, born…

    Met Gala 2026 Reside!

    Home Hello! Fashion Fashion See the whole thing from Romeo Beckham’s debut to Sabrina Wood worker’s giant disclose and the entire primary moments from the 2026 Met Ball © David…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Cameron Diaz, 53, has a lot to say on having children later in life amid surprise arrival of baby number 3

    • 1 views
    Cameron Diaz, 53, has a lot to say on having children later in life amid surprise arrival of baby number 3

    Met Gala 2026 Reside!

    • 1 views
    Met Gala 2026 Reside!

    Best beauty looks from the Met Gala 2026

    • 1 views
    Best beauty looks from the Met Gala 2026

    ‘मिट गए सनातन को मिटाने का सपना देखने वाले’, तमिलनाडु के नतीजों पर राजा भैया का तंज

    • 2 views
    ‘मिट गए सनातन को मिटाने का सपना देखने वाले’, तमिलनाडु के नतीजों पर राजा भैया का तंज

    ‘ममता का राजनीतिक संन्यास अब हो गया…’, भवानीपुर से जीत के बाद बोले शुभेंदु अधिकारी

    • 1 views
    ‘ममता का राजनीतिक संन्यास अब हो गया…’, भवानीपुर से जीत के बाद बोले शुभेंदु अधिकारी

    केरल में UDF की आंधी, LDF को बड़ा झटका… ऐसे हाथ से निकला लेफ्ट का आखिरी किला

    • 1 views
    केरल में UDF की आंधी, LDF को बड़ा झटका… ऐसे हाथ से निकला लेफ्ट का आखिरी किला