RR vs GT, IPL 2026 Highlights: राजस्थान को 77 रनों से रौंदकर टॉप-2 में पहुंचा गुजरात, गिल की फिफ्टी

आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला शनिवार को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला गया. इस मैच में गुजरात टाइटन्स को 77 रनों से जीत मिली है. इस जीत के साथ ही गुजरात अंक तालिका में दूसरे पायदान पर आ गया है. इस मैच में टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. गुजरात की टीम ने साई और गिल की फिफ्टी के दम पर 229 रन बनाए थे. जिसके जवाब में  राजस्थान 152 के स्कोर पर ढेर हो गई. राशिद खान ने 4 विकेट झटके. 

फ्लॉप रही राजस्थान की बैटिंग

230 के जवाब में उतरी राजस्थान की शुरुआत तो अच्छी रही. वैभव ने 16 गेंदों में 36 रन बनाए. लेकिन जैसे ही वैभव का विकेट गिरा. राजस्थान की पारी लड़खड़ा गई. यशस्वी भी केवल 3 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद जुरेल ने 24 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश जरूर की. लेकिन वो आउट हो गए. जडेजा ने 38 रन बनाए. लेकिन राजस्थान की टीम गुजरात के टोटल को चेज नहीं कर सकी. पूरी राजस्थान की टीम 152 के स्कोर पर सिमट गई. राशिद खान ने 4 विकेट लिए. वहीं जेसन होल्डर ने 3 तो रबाडा ने 2 विकेट झटके.

सम्बंधित ख़बरें

टॉप-2 में पहुंची गुजरात

अंक तालिका के लिहाज से देखें तो गुजरात इस जीत के साथ ही अंक तालिका में पंजाब को पिछाड़कर 5वें से सीधे दूसरे स्थान पर आ गई है. जबकि राजस्थान की टीम चौथे से 5वें पर खिसक गई है. पंजाब की टीम तीसरे पायदान पर है. जबकि आरसीबी चौथे स्थान पर आ गई है.

ऐसे रही गुजरात की बैटिंग

गुजरात की पारी का आगाज शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने किया. दोनों ने आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी की और छक्के-चौके लगाए. साई ने केवल 30 गेंदों में ही फिफ्टी जड़ दी. दोनों के बीच 118 रनों की साझेदारी हुई. साई 55 रन बनाकर आउट हुए. लेकिन इसके बाद गिल ने 84 रन बनाए और सुंदर ने 37 रनों की पारी खेली. जिसके दम पर गुजरात ने 4 विकेट खोकर 229 रन बनाए.

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज.

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा.

—- समाप्त —-

Live TV

Read More

About The Author

Related Posts

समंदर और आसमान में मचेगा तहलका! DRDO ने 1200 सेकंड तक स्क्रैमजेट इंजन का किया सफल परीक्षण, रक्षा मंत्री बोले

भारत ने एक बेहद महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है. भारत ने एक बेहद तेज गति वाली मिसाइल के इंजन का परीक्षण किया है. इस इंजन को स्क्रैमजेट कॉम्बस्टर कहते हैं.…

केंद्रीय मंत्री के बेटे पर पॉक्सो केस, आरोपी का दावा-पिता; जानें क्या है पूरा विवाद?

तेलंगाना की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे भगीरथ के खिलाफ एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में पॉक्सो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

समंदर और आसमान में मचेगा तहलका! DRDO ने 1200 सेकंड तक स्क्रैमजेट इंजन का किया सफल परीक्षण, रक्षा मंत्री बोले

  • 2 views
समंदर और आसमान में मचेगा तहलका! DRDO ने 1200 सेकंड तक स्क्रैमजेट इंजन का किया सफल परीक्षण, रक्षा मंत्री बोले

केंद्रीय मंत्री के बेटे पर पॉक्सो केस, आरोपी का दावा-पिता; जानें क्या है पूरा विवाद?

  • 2 views
केंद्रीय मंत्री के बेटे पर पॉक्सो केस, आरोपी का दावा-पिता; जानें क्या है पूरा विवाद?

RR vs GT, IPL 2026 Highlights: राजस्थान को 77 रनों से रौंदकर टॉप-2 में पहुंचा गुजरात, गिल की फिफ्टी

  • 2 views
RR vs GT, IPL 2026 Highlights: राजस्थान को 77 रनों से रौंदकर टॉप-2 में पहुंचा गुजरात, गिल की फिफ्टी

सोनम कपूर ने चुना दूसरे बेटे के लिए संस्कृति से जुड़ा नाम, आप भी अपने बच्चों के लिए चुनें ये Unique Spiritual Names

  • 2 views
सोनम कपूर ने चुना दूसरे बेटे के लिए संस्कृति से जुड़ा नाम, आप भी अपने बच्चों के लिए चुनें ये Unique Spiritual Names

महंगी साड़ियों के लिए अब ड्राई क्लीनिंग का खर्चा बंद! घर पर इन 3 ट्रिक्स से चमकाएं अपनी सिल्क और बनारसी साड़ियां

  • 2 views
महंगी साड़ियों के लिए अब ड्राई क्लीनिंग का खर्चा बंद! घर पर इन 3 ट्रिक्स से चमकाएं अपनी सिल्क और बनारसी साड़ियां

Georgia May Jagger stuns in tiny pink metallic bikini

  • 1 views
Georgia May Jagger stuns in tiny pink metallic bikini