‘अगर मैं ईरानी एजेंट होता तो…’, अमेरिका में गोलीबारी करने वाले शख्स का सामने आया घोषणापत्र

अमेरिका के हाई-प्रोफाइल कार्यक्रमों में से एक व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स एसोसिएशन डिनर के दौरान गोलीबारी की घटना हुई. इस मामले में अब जानकारी सामने आई है कि फायरिंग करने वाले आरोपी ने वारदात से कुछ मिनट पहले अपने परिवार को एक मैनिफेस्टो भेजा था. जिसमें उसने खुद को एक हत्यारा बताया.

31 साल के कोल थॉमस एलन, जिस पर इस हाई-प्रोफाइल इवेंट में हमला करने का आरोप है, उसने अपने दस्तावेज में खुद को फ्रेंडली फेडरल असैसिन कहा. द न्यू यॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, उसने ईरानी एजेंट का उदाहरण देते हुए यह भी लिखा कि इवेंट की सुरक्षा काफी ढीली थी और इसे आसानी से भेदा जा सकता था.

उसने बताया, “अगर मैं अमेरिकी नागरिक होने के बजाय एक ईरानी एजेंट होता, तो मैं यहां एक एम2 ब्राउनिंग 50-कैलिबर मशीन गन ला सकता था और किसी को कुछ पता भी नहीं चलता.”

सम्बंधित ख़बरें

एलन ने आगे यह भी लिखा, “मैं अब एक बाल यौन शोषण करने वाले, बलात्कारी और देशद्रोही को अपने ऊपर उसके अपराधों का दाग लगाने की अनुमति नहीं दूंगा.” जिसे स्पष्ट रूप से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर इशारा माना जा रहा है.

हमले की रणनीति

एलन ने हमले की रणनीति के बारे में भी विस्तार से बताया. एलन ने लिखा कि नुकसान को कम करने के लिए वह स्लग्स की बजाय बकशॉट का इस्तेमाल करेगा. अगर बिल्कुल जरूरी हुआ तो अपने लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए वह वहां मौजूद लगभग हर व्यक्ति के बीच से गुजर जाएगा (क्योंकि ज़्यादातर लोगों ने खुद एक पीडोफाइल, बलात्कारी और देशद्रोही के भाषण में शामिल होना चुना है, इसलिए वे भी शामिल हैं), लेकिन उसे उम्मीद है कि ऐसी नौबत नहीं आएगी.

सुरक्षा को लेकर एलन ने वॉशिंगटन हिल्टन में किए गए इंतजामों पर कई सवाल उठाए और दावा किया कि वह हथियार लेकर अंदर पहुंच गया, क्योंकि सुरक्षा का फोकस सिर्फ बाहर मौजूद लोगों पर था.

अधिकारियों के मुताबिक, एलन के भाई ने कनेक्टिकट के न्यू लंदन में पुलिस को सूचना दी, जब उसने यह मैनिफेस्टो देखा. एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि दस्तावेज हमले से ठीक पहले कानून प्रवर्तन एजेंसियों को भेजा गया था.

जांच में यह भी सामने आया कि एलन ने दो हैंडगन और एक शॉटगन खरीदी थीं, जिन्हें उसने अपने माता-पिता के घर में रखा था और वह नियमित रूप से शूटिंग रेंज पर अभ्यास करता था.

—- समाप्त —-

Live TV

Read More

About The Author

  • Related Posts

    9 Best No-Show Socks for Males, According to Style Editors

    Execs Wicks away moisture 360° arch give a boost to Made with an energetic grip for locked-in really feel Is available in a pack of 5 I’ve attempted many no-show…

    The 6 Best Men’s Pajamas, Tested by Style Editors

    Execs Breathable to stay you cool all evening lengthy 4-way stretch for the easiest have compatibility on you Buttery smooth and versatile for all sleep positions Tagless label Cons Colour…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    9 Best No-Show Socks for Males, According to Style Editors

    • 2 views
    9 Best No-Show Socks for Males, According to Style Editors

    The 6 Best Men’s Pajamas, Tested by Style Editors

    • 1 views
    The 6 Best Men’s Pajamas, Tested by Style Editors

    Swept-source optical coherence tomography angiography may predict diabetic nephropathy

    • 1 views
    Swept-source optical coherence tomography angiography may predict diabetic nephropathy

    Ottawa Redblacks get physical “mauler” in taking Giordano Vaccaro with first pick of CFL draft

    • 1 views
    Ottawa Redblacks get physical “mauler” in taking Giordano Vaccaro with first pick of CFL draft

    Unbiased, academic cancer trials are vital to improve patient outcomes worldwide

    • 1 views
    Unbiased, academic cancer trials are vital to improve patient outcomes worldwide

    Deterioration in cognitive function precedes cardiovascular disease events in seniors

    • 1 views
    Deterioration in cognitive function precedes cardiovascular disease events in seniors