टीम इंडिया में बड़ा बदलाव तय! ऋषभ पंत से छीनी जा सकती है टेस्ट की उप-कप्तानी, ये खिलाड़ी बनेगा शुभमन गिल का डिप्टी

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को जल्द बड़ा झटका लग सकता है. समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय चयनकर्ता टेस्ट टीम से उनकी उपकप्तानी छीनने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं. टीम मैनेजमेंट को लग रहा है कि अतिरिक्त जिम्मेदारी का असर पंत की बल्लेबाजी और फैसलों पर पड़ रहा है.

रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद शुभमन गिल को सबड़े बड़े फॉर्मेट में भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया था, जबकि ऋषभ पंत को उपकप्तानी की जिम्मेदारी मिली थी. लेकिन अब अफगानिस्तान के खिलाफ अगले महीने होने वाले एकमात्र टेस्ट से पहले उनकी भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं. चयन समिति को लग रहा है कि नेतृत्व की जिम्मेदारी ऋषभ पंत के प्राकृतिक खेल को प्रभावित कर रही है.

रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया, ‘भारतीय क्रिकेट ऋषभ पंत जैसे मैच विनर को खोने का जोखिम नहीं उठा सकता. जब भी उन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है, उनकी बल्लेबाजी और फैसलों में असर दिखाई दिया है.’ सूत्रों के मुताबिक चयनकर्ता चाहते हैं कि पंत बिना किसी दबाव के सिर्फ अपने आक्रामक खेल पर ध्यान दें.

सम्बंधित ख़बरें

पंत के अंडर मिली थी करारी शिकस्त
ऋषभ पंत ने नवंबर 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट में शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी की थी. हालांकि उस मुकाबले में टीम इंडिया को 408 रनों से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी. इसके बाद से उनकी कप्तानी और फैसलों पर लगातार सवाल उठते रहे हैं.

2025 में ऋषभ पंत ने 7 टेस्ट मैचों में 629 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने दो शतक और चार अर्धशतक भी लगाए, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ दो बड़ी पारियों को छोड़ दें तो बाकी मुकाबलों में वो उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए. साउथ अफ्रीका सीरीज में तो उनका बल्ला पूरी तरह शांत रहा. उस सीरीज में पंत के स्कोर 27, 2, 7 और 13 रहे

अगर ऋषभ पंत से उपकप्तानी छीनी जाती है, तो केएल राहुल टीम मैनेजमेंट के लिए बड़ा विकल्प बन सकते हैं. राहुल पहले भी टीम की कप्तानी कर चुके हैं और टेस्ट टीम में उनकी जगह लगभग तय मानी जाती है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति 19 मई को गुवाहाटी में बैठक करेगी. यहीं पर अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए टीम चुनने के साथ-साथ ऋषभ पंत की उप-कप्तानी को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है.

—- समाप्त —-

Live TV

Read More

About The Author

  • Related Posts

    यूपी में विभागों का बंटवारा, भूपेंद्र चौधरी को MSME, मनोज पाण्डेय संभालेंगे खाद्य एवं रसद विभाग

    योगी कैबिनेट में शामिल नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है. भूपेंद्र चौधरी को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) विभाग और मनोज पांडे को खाद्य, रसद…

    US एयर शो के दौरान आपस में टकराए दो F-18 लड़ाकू विमान, क्रैश होते ही बने आग का गोला

    अमेरिका के’माउंटेन होम एयरफोर्स बेस’  में आयोजित एयर शो के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जब दो अमेरिकी EA-18G ग्राउलर लड़ाकू विमान हवा में आपस में टकरा गए. हादसे के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Hypertension Day 2026: Why `Internalised Urgency` is a new heart risk for ladies 

    • 2 views
    Hypertension Day 2026: Why `Internalised Urgency` is a new heart risk for ladies 

    WHO declares Ebola outbreak in Congo, Uganda global public health emergency 

    • 2 views
    WHO declares Ebola outbreak in Congo, Uganda global public health emergency 

    यूपी में विभागों का बंटवारा, भूपेंद्र चौधरी को MSME, मनोज पाण्डेय संभालेंगे खाद्य एवं रसद विभाग

    • 4 views
    यूपी में विभागों का बंटवारा, भूपेंद्र चौधरी को MSME, मनोज पाण्डेय संभालेंगे खाद्य एवं रसद विभाग

    US एयर शो के दौरान आपस में टकराए दो F-18 लड़ाकू विमान, क्रैश होते ही बने आग का गोला

    • 4 views
    US एयर शो के दौरान आपस में टकराए दो F-18 लड़ाकू विमान, क्रैश होते ही बने आग का गोला

    मुआवजे से इनकार, अनफ्रीज नहीं होंगी संपत्तियां और यूरेनियम सौंपे…ईरान के प्रस्ताव पर अमेरिका ने रखी 5 कड़ी शर्तें