मुआवजे से इनकार, अनफ्रीज नहीं होंगी संपत्तियां और यूरेनियम सौंपे…ईरान के प्रस्ताव पर अमेरिका ने रखी 5 कड़ी शर्तें

ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव और शांति वार्ता के प्रयासों के बीच बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी फार्स के मुताबिक, अमेरिका ने ईरान के हालिया शांति प्रस्ताव के जवाब में पांच कड़ी शर्तें रख दी हैं. इन शर्तों को लेकर दोनों देशों के बीच एक बार फिर राजनीतिक और कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है.

हालांकि, इन शर्तों को लेकर अभी तक न तो वाशिंगटन और न ही तेहरान की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है, लेकिन इन शर्तों ने दोनों देशों के बीच सुलह की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है.

अमेरिका की ये 5 शर्तें बनीं विवाद की जड़
ईरानी मीडिया के अनुसार, अमेरिका ने ईरान के प्रस्ताव को पूरी तरह पलटते हुए जो शर्तें रखी हैं, वे इस प्रकार हैं:

सम्बंधित ख़बरें

1- कोई युद्ध हर्जाना नहीं: अमेरिका ने ईरान को किसी भी तरह का मुआवजा या युद्ध का हर्जाना देने से साफ इनकार कर दिया है.

2- यूरेनियम सौंपने की शर्त: ईरान को अपने पास मौजूद 400 किलोग्राम समृद्ध यूरेनियम (Enriched Uranium) अमेरिका को ट्रांसफर करना होगा.

3- परमाणु केंद्रों पर पाबंदी: ईरान को अपने देश में केवल एक ही परमाणु संयंत्र को चालू रखने की अनुमति दी जाएगी.

4- एसेट्स अनफ्रीज करने से इनकार: वाशिंगटन ने विदेशों में फ्रीज (जब्त) की गई ईरान की संपत्तियों और फंड्स को जारी करने की मांग को खारिज कर दिया है.

5- शर्तों के साथ सीजफायर: विभिन्न मोर्चों पर सीजफायर (युद्धविराम) को तभी आगे बढ़ाया जाएगा, जब दोनों पक्षों के बीच औपचारिक वार्ता शुरू हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: ‘घड़ी की टिक-टिक शुरू हो चुकी है’, चीन से लौटते ही ट्रंप की ईरान को फिर धमकी, नेतन्याहू से भी की बात

‘वार्ता की आड़ में राजनीतिक मकसद साध रहा अमेरिका’
ईरानी विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका का यह प्रस्ताव किसी विवाद को सुलझाने के लिए नहीं है. बल्कि, वाशिंगटन कूटनीति और बातचीत की आड़ में उन राजनीतिक और सैन्य उद्देश्यों को हासिल करना चाहता है, जिन्हें वह सीधे तौर पर युद्ध के मैदान में हासिल नहीं कर पाया है.

इससे पहले, ईरान ने भी अमेरिका के सामने पांच शर्तें रखी थीं, जिसमें लेबनान सहित सभी मोर्चों पर दुश्मनी खत्म करने, प्रतिबंध हटाने, फ्रीज संपत्तियों को रिलीज करने, युद्ध का हर्जाना देने और होर्मुज  पर ईरान की संप्रभुता को स्वीकार करने की मांग शामिल थी.

8 अप्रैल को हुआ था युद्धविराम
आपको बता दें कि इस साल 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा तेहरान समेत कई ईरानी शहरों पर किए गए हमलों के बाद दोनों देशों के बीच 40 दिनों तक भीषण संघर्ष चला था. इसके बाद 8 अप्रैल को दोनों पक्षों के बीच युद्धविराम पर सहमति बनी थी.

इसके बाद 11 और 12 अप्रैल को इस्लामाबाद (पाकिस्तान) में दोनों देशों के बीच वार्ता का पहला दौर हुआ था, जो बेनतीजा रहा. पिछले कुछ हफ्तों से पाकिस्तान के जरिए दोनों देश एक-दूसरे को लगातार ड्राफ्ट प्रस्ताव भेज रहे हैं, लेकिन अमेरिकी शर्तों के बाद अब रास्ता और मुश्किल हो गया है.

(इनपुट्स- रॉयटर्स)

—- समाप्त —-

Read More

About The Author

  • Related Posts

    यूपी में विभागों का बंटवारा, भूपेंद्र चौधरी को MSME, मनोज पाण्डेय संभालेंगे खाद्य एवं रसद विभाग

    योगी कैबिनेट में शामिल नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है. भूपेंद्र चौधरी को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) विभाग और मनोज पांडे को खाद्य, रसद…

    US एयर शो के दौरान आपस में टकराए दो F-18 लड़ाकू विमान, क्रैश होते ही बने आग का गोला

    अमेरिका के’माउंटेन होम एयरफोर्स बेस’  में आयोजित एयर शो के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जब दो अमेरिकी EA-18G ग्राउलर लड़ाकू विमान हवा में आपस में टकरा गए. हादसे के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Hypertension Day 2026: Why `Internalised Urgency` is a new heart risk for ladies 

    • 2 views
    Hypertension Day 2026: Why `Internalised Urgency` is a new heart risk for ladies 

    WHO declares Ebola outbreak in Congo, Uganda global public health emergency 

    • 2 views
    WHO declares Ebola outbreak in Congo, Uganda global public health emergency 

    यूपी में विभागों का बंटवारा, भूपेंद्र चौधरी को MSME, मनोज पाण्डेय संभालेंगे खाद्य एवं रसद विभाग

    • 3 views
    यूपी में विभागों का बंटवारा, भूपेंद्र चौधरी को MSME, मनोज पाण्डेय संभालेंगे खाद्य एवं रसद विभाग

    US एयर शो के दौरान आपस में टकराए दो F-18 लड़ाकू विमान, क्रैश होते ही बने आग का गोला

    • 3 views
    US एयर शो के दौरान आपस में टकराए दो F-18 लड़ाकू विमान, क्रैश होते ही बने आग का गोला

    मुआवजे से इनकार, अनफ्रीज नहीं होंगी संपत्तियां और यूरेनियम सौंपे…ईरान के प्रस्ताव पर अमेरिका ने रखी 5 कड़ी शर्तें

    • 3 views
    मुआवजे से इनकार, अनफ्रीज नहीं होंगी संपत्तियां और यूरेनियम सौंपे…ईरान के प्रस्ताव पर अमेरिका ने रखी 5 कड़ी शर्तें

    टीम इंडिया में बड़ा बदलाव तय! ऋषभ पंत से छीनी जा सकती है टेस्ट की उप-कप्तानी, ये खिलाड़ी बनेगा शुभमन गिल का डिप्टी

    • 3 views
    टीम इंडिया में बड़ा बदलाव तय! ऋषभ पंत से छीनी जा सकती है टेस्ट की उप-कप्तानी, ये खिलाड़ी बनेगा शुभमन गिल का डिप्टी