‘अल्लू अर्जुन की प्रॉपर्टी’, एक्टर संग प्राइवेट जेट वाली फोटोज पर हुए भद्दे कमेंट, सीरत कपूर का फूटा गुस्सा

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को बर्थडे विश करना एक्ट्रेस सीरत कपूर को भारी पड़ गया. उन्होंने एक्टर के साथ अपनी एक अनसीन फोटो शेयर की, जिसपर वो ट्रोल्स का शिकार हो गईं. लेकिन सीरत चुपचाप नहीं बैठीं, उन्होंने जोरदार जवाब दिया. 

सीरत ने दिखाया आईना

दरअसल, जब अल्लू अर्जुन ने इस साल 8 अप्रैल को अपना 44वां जन्मदिन मनाया था, तब एक्ट्रेस सीरत कपूर ने उनके साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थीं. ये तस्वीरें अल्लू अर्जुन के प्राइवेट जेट की थीं. तस्वीरें सामने आते ही लोग हैरान रह गए कि दोनों इतने अच्छे दोस्त हैं. हालांकि कुछ लोगों ने इस पर भद्दे कमेंट भी किए. 

सम्बंधित ख़बरें

अब सीरत कपूर ने ऐसे ही एक ट्रोल को करारा जवाब दिया है, जिसने उन्हें अल्लू अर्जुन की ‘प्रॉपर्टी’ कह दिया था. सीरत ने हाल ही में ब्राउन कलर की लेसी ड्रेस में अपनी एक तस्वीर शेयर की थी. इसके साथ उन्होंने लिखा था- वीकेंड में एंट्री ऐसे जैसे मैं खुद अपनी प्रेरणा हूं.

जहां कई फैंस ने उनकी तारीफ की, वहीं एक यूजर ने कमेंट किया- अल्लू अर्जुन की प्रॉपर्टी. सीरत ने इस कमेंट को नजरअंदाज नहीं किया और ट्रोल को जवाब देते हुए लिखा- सिर्फ हार्ट इमोजी लगाने से आपकी बात सम्मानजनक नहीं हो जाती. कोई भी महिला किसी की प्रॉपर्टी नहीं होती. उसकी अपनी पहचान, अपने सपने और अपनी आवाज होती है. किसी की तारीफ सम्मान के साथ कीजिए, मालिकाना हक जताकर नहीं. खुश रहिए.

सीरत के इस जवाब के बाद कई फैंस भी उनके सपोर्ट में उतर आए. एक यूजर ने लिखा- मैं जानता हूं कि आप कितनी सम्मानजनक इंसान हैं. ऐसे लोगों को जवाब मत दीजिए. हाल ही में अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर सीरत ने उनके साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था- हैप्पी बर्थडे बनी. आप अपने काम और रिश्तों को बहुत सहजता और सच्चाई के साथ निभाते हैं. आपकी सफलता और अच्छी सेहत की कामना करती हूं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो सीरत कपूर आखिरी बार साल 2023 की वेब सीरीज सेव द टाइगर में नजर आई थीं. इसके अलावा उन्होंने भामाकलपम 2 और मनामे जैसी फिल्मों में काम किया है. 

वहीं अल्लू अर्जुन आखिरी बार पुष्पा: द रूल में नजर आए थे. अब अल्लू अर्जुन जल्द ही डायरेक्टर एटली की फिल्म ‘राका’ में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण दिखाई देंगी. इसके अलावा उनके पास लोकेश कनगराज की एक फिल्म भी है.

—- समाप्त —-

Live TV

Read More

About The Author

  • Related Posts

    कान्स 2026 में रीजनल फिल्मों का बजेगा डंका, प्रीमियर होंगी ये 7 फिल्में

    (*7*) दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में से एक ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल’ का आगाज हो चुका है. वैसे तो हर साल फ्रेंच रिवेरा की इन गलियों में भारतीय सितारों…

    Rain Alert: दिल्ली-हरियाणा समेत इन राज्यों में भी आंधी-बारिश, राजस्थान में भीषण लू का अलर्ट

    उत्तर भारत के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है. दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तेज गर्मी के बीच अचानक मौसम पलट सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Beware! Your high heels are raising risk of you suffering from varicose veins 

    • 1 views
    Beware! Your high heels are raising risk of you suffering from varicose veins 

    Atma Namaste: Inside India’s fast-growing Pranic Healing apply 

    • 1 views
    Atma Namaste: Inside India’s fast-growing Pranic Healing apply 

    कान्स 2026 में रीजनल फिल्मों का बजेगा डंका, प्रीमियर होंगी ये 7 फिल्में

    • 3 views
    कान्स 2026 में रीजनल फिल्मों का बजेगा डंका, प्रीमियर होंगी ये 7 फिल्में

    Rain Alert: दिल्ली-हरियाणा समेत इन राज्यों में भी आंधी-बारिश, राजस्थान में भीषण लू का अलर्ट

    • 2 views
    Rain Alert: दिल्ली-हरियाणा समेत इन राज्यों में भी आंधी-बारिश, राजस्थान में भीषण लू का अलर्ट

    बिन मां का बच्चा लिए सड़क पर बैठा परिवार, पुलिस से भी भिड़ा…कोटा में डिलीवरी के बाद गई थी जान

    • 2 views
    बिन मां का बच्चा लिए सड़क पर बैठा परिवार, पुलिस से भी भिड़ा…कोटा में डिलीवरी के बाद गई थी जान

    सोना खरीदी को पीएम मोदी की NO, समझें

    • 3 views
    सोना खरीदी को पीएम मोदी की NO, समझें