बंगाल में बुलडोजर एक्शन जारी, हावड़ा स्टेशन के बाहर JCB चलाकर आधी रात में हटाया गया अतिक्रमण

स्थानीय लोगों के अनुसार लंबे समय से स्टेशन के बाहर फुटपाथों और सड़क किनारे अवैध कब्जों की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. कार्रवाई के बाद इलाके में आवाजाही कुछ हद तक आसान होने की उम्मीद जताई जा रही है.

X

हावड़ा स्टेशन के बाहर अतिक्रमण हटाने के बाद प्रशासन ने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा (Photo-Screengrab)

हावड़ा स्टेशन के बाहर अतिक्रमण हटाने के बाद प्रशासन ने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा (Photograph-Screengrab)

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही प्रशासनिक अमला पूरी तरह से मुस्तैद और सख्त नजर आ रहा है और बुलडोजर एक्श जारी है. इसी कड़ी में देर रात हावड़ा स्टेशन के बाहर एक बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. हावड़ा स्टेशन के ठीक बाहर स्थित गंगा घाट और बस स्टैंड के आसपास फुटपाथों और सार्वजनिक रास्तों पर अवैध रूप से कब्जा करके चलाई जा रही दुकानों और व्यवसायों पर प्रशासन का बुलडोजर गरजा है.

वर्षों से फुटपाथ और सार्वजनिक रास्तों पर कब्जा कर व्यवसाय कर रहे दुकानदारों को हटाने के लिए यह अभियान चलाया गया. सार्वजनिक जमीनों पर जमे दुकानदारों को हटाने के लिए यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है.

चूंकि यह पूरा क्षेत्र रेलवे परिसर के अधीन आता है, इसलिए इस अभियान को बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया. कार्रवाई के दौरान आईओडब्ल्यू (IOW) विभाग, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) और हावड़ा सिटी पुलिस के आला अधिकारी भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे. प्रशासन ने बिना किसी ढिलाई के बुलडोजर की मदद से पक्के और कच्चे अवैध निर्माणों को पूरी तरह से जमींदोज कर दिया और पूरे इलाके को खाली करा लिया.

सम्बंधित ख़बरें

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

रेलवे सुरक्षा बल की विशेष निगरानी में चले इस पूरे अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या विरोध-प्रदर्शन को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे. पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था और प्रशासनिक अधिकारी खुद पल-पल की स्थिति पर नजर बनाए हुए थे. हालांकि, अचानक हुए इस बड़े एक्शन से कुछ समय के लिए दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल जरूर देखा गया.

प्रशासन की दोटूक- आगे भी जारी रहेगा अभियान
कार्रवाई को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि हावड़ा स्टेशन जैसे बेहद व्यस्त और महत्वपूर्ण सार्वजनिक रास्तों को पूरी तरह से जाम और अतिक्रमण से मुक्त रखना उनकी प्राथमिकता है. फुटपाथों पर अवैध कब्जों के कारण यात्रियों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था.

प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि रेलवे और सार्वजनिक संपत्तियों पर दोबारा कब्जा करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आने वाले दिनों में भी इस तरह के सख्त अभियान लगातार जारी रहेंगे. इससे पहले तिलजाला और उत्तरी 24 परगना जिले के हसनाबाद में भी अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चला था.

—- समाप्त —-

Live TV

Read More

About The Author

  • Related Posts

    iPhone 17 on sale gets a price tag you might like

    Apple’s newest iPhone 17 has quietly turn out to be a lot extra tempting, because of a recent spherical of reductions on Flipkart. The 256GB variant of the telephone is…

    37 की उम्र में मां बनेगी एक्ट्रेस, पति की बांहों में हुई रोमांटिक, दिखाया बेबी बंप

    (Photograph: Instagram @surbhijyoti)  (*37*) सुरभि का प्रेग्नेंसी ग्लो ‘कुबूल है’ एक्ट्रेस सुरभि ज्योति जल्द ही मां बनने वाली हैं. एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी लगातार फैंस संग शेयर करती रहती हैं. …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    iPhone 17 on sale gets a price tag you might like

    • 1 views
    iPhone 17 on sale gets a price tag you might like

    37 की उम्र में मां बनेगी एक्ट्रेस, पति की बांहों में हुई रोमांटिक, दिखाया बेबी बंप

    • 1 views
    37 की उम्र में मां बनेगी एक्ट्रेस, पति की बांहों में हुई रोमांटिक, दिखाया बेबी बंप

    Pixel 10 big cut price: How to get Google’s latest for a steal

    • 1 views
    Pixel 10 big cut price: How to get Google’s latest for a steal

    बंगाल में बुलडोजर एक्शन जारी, हावड़ा स्टेशन के बाहर JCB चलाकर आधी रात में हटाया गया अतिक्रमण

    • 2 views
    बंगाल में बुलडोजर एक्शन जारी, हावड़ा स्टेशन के बाहर JCB चलाकर आधी रात में हटाया गया अतिक्रमण

    आज खत्म हो रही Amazon Sale, कीमत 99 रुपये से शुरू

    • 1 views
    आज खत्म हो रही Amazon Sale, कीमत 99 रुपये से शुरू

    No expense spared for Rihanna and A$AP Rocky’s son’s birthday

    • 1 views
    No expense spared for Rihanna and A$AP Rocky’s son’s birthday