‘सलमान खान को जान से मारने के लिए…’, एक्टर के बॉडीगार्ड का खुलासा

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान लंबे वक्त से खुद को मिल रही धमकियों के चलते चर्चा में हैं. सुपरस्टार को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने धमकाया था. इसके बाद 14 अप्रैल 2024 को उनके घर के बाहर गोलीबारी की गई. अब एक्टर के पर्सनल बॉडीगार्ड ने एक विशेष अदालत को बताया है कि इस गोलीबारी का मकसद सुपरस्टार की हत्या करना था. इस मामले की सुनवाई पिछले महीने शुरू हुई थी, जिसमें बॉडीगार्ड पहला गवाह बनकर पेश हुआ.

14 अप्रैल 2024 को दो मोटर साइकिल सवारों ने सलमान खान के बांद्रा स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट्स के बाहर गोलीबारी की थी. घटना को याद करते हुए बॉडीगार्ड ने पिछले महीने अदालत में बताया था कि उन्होंने 13 अप्रैल 2024 को शाम 7 बजे अपनी नियमित नाइट शिफ्ट जॉइन की थी.

सलमान खान के बॉडीगार्ड ने दी गवाही

सम्बंधित ख़बरें

इस पूरे मामले में सलमान खान का पर्सनल बॉडीगार्ड ही शिकायतकर्ता भी हैं. उन्होंने अदालत को बताया कि उस समय गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की धमकियों के चलते एक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. बॉडीगार्ड की गवाही के अनुसार, 14 अप्रैल की सुबह करीब 4 बजे सुरक्षा टीम को पटाखों जैसे आवाजें सुनाई दीं. गवाह ने कहा, ‘मैंने सीसीटीवी स्क्रीन पर देखा. मैंने देखा कि हेलमेट पहने दो लोग बाइक पर थे और बिल्डिंग की तरफ फायरिंग कर रहे थे.’ उन्होंने आगे अदालत को बताया कि हमलावरों ने 4 से 5 राउंड फायर किए. उन्होंने कहा, ‘इसलिए मैं और वहां मौजूद अन्य गार्ड तुरंत मेन गेट से बाहर गए.’

उन्होंने यह भी बताया कि दोनों मोटर साइकिल सवार दाईं तरफ ‘आई लव बांद्रा’ पॉइंट की ओर भागे और वहां से महबूब स्टूडियो रोड की तरफ चले गए. प्रॉसिक्यूशन की ओर से स्पेशल पब्लिक प्रॉसीक्यूटर महेश मुले ने अदालत में सीसीटीवी फुटेज पेश की. इसमें एक मोटर साइकिल गेट के सामने आती दिख रही थी. गवाह ने वीडियो से डिटेल्स की पहचान की. बॉडीगार्ड ने साफ किया कि हमले के समय सलमान खान फर्स्ट फ्लोर पर अपने बेडरूम में थे. उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘यह फायरिंग एक्टर की हत्या की कोशिश थी.’

क्रॉस एग्जामिनेशन के दौरान, जब डिफेंस एडवोकेट विरल बाबर की तरफ से सवाल पूछा गया तो गवाह ने कंफर्म किया कि वे सिक्योरिटी केबिन में थे जब उन्हें आवाज सुनाई दी. हालांकि बॉडीगार्ड ने दूसरे सवाल के जवाब में कहा कि सलमान खान को दी गई खास धमकियों की उन्हें ‘व्यक्तिगत जानकारी’ नहीं थी. शनिवार, 2 मई को एक अन्य गवाह, जो पुलिस गार्ड हैं, अदालत में पेश हुआ. उन्होंने कहा कि वे लॉबी में बैठे थे, उन्होंने घटना नहीं देखी, बस बाद में घटनास्थल के पास गोलियों के खोल देखे.

क्या है पूरा मामला?

14 अप्रैल 2024 को विक्की गुप्ता और सागर पाल नाम के बाइक सवारों ने सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की थी. पुलिस के अनुसार, मोहम्मद रफीक सरदार चौधरी ने फायरिंग से दो दिन पहले गैलेक्सी अपार्टमेंट्स की रेकी की थी. इलाके का वीडियो शूट किया था और उसे अनमोल बिश्नोई को भेजा था, जो इस मामले में वांटेड आरोपी है. गुप्ता और पाल समेत अन्य आरोपी सोनू कुमार बिश्नोई, मोहम्मद रफीक चौधरी और हरपाल सिंह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं. एक आरोपी अनुज कुमार ठाकुर पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर चुका है. जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई को इस मामले में वांटेड आरोपी दिखाया गया है.

—- समाप्त —-

Live TV

Read More

About The Author

  • Related Posts

    First look inside Britain’s latest theme park land that’s great for kids – but does it rival Peppa Pig International?

    “Marshall, Rubble, Chase, Rocky, Zuma, Skye, yeah they are at the means” are lyrics that my fellow infant folks will indubitably be accustomed to. Products, books, Tonies – you title…

    ‘अलर्ट रहें, काउंटिंग सेंटर न छोड़ें’, मतगणना को लेकर ममता की TMC कार्यकर्ताओं को सलाह

    पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में मतगणना से पहले ममता बनर्जी ने तृणमूल कार्यकर्ताओं को सख्त निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि अफवाहों पर भरोसा न करें, बाहर का खाना न खाएं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    First look inside Britain’s latest theme park land that’s great for kids – but does it rival Peppa Pig International?

    • 2 views
    First look inside Britain’s latest theme park land that’s great for kids – but does it rival Peppa Pig International?

    ‘अलर्ट रहें, काउंटिंग सेंटर न छोड़ें’, मतगणना को लेकर ममता की TMC कार्यकर्ताओं को सलाह

    • 1 views
    ‘अलर्ट रहें, काउंटिंग सेंटर न छोड़ें’, मतगणना को लेकर ममता की TMC कार्यकर्ताओं को सलाह

    ‘जीना मुश्किल कर दिया…’, पिता ने बयां की जज अमन कुमार शर्मा की मौत से पहले के आखिरी पलों की दास्तां

    • 2 views
    ‘जीना मुश्किल कर दिया…’, पिता ने बयां की जज अमन कुमार शर्मा की मौत से पहले के आखिरी पलों की दास्तां

    ‘सलमान खान को जान से मारने के लिए…’, एक्टर के बॉडीगार्ड का खुलासा

    • 2 views
    ‘सलमान खान को जान से मारने के लिए…’, एक्टर के बॉडीगार्ड का खुलासा

    4 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या पर बवाल… ग्रामीणों ने पुणे-बेंगलुरु हाईवे किया बंद

    • 1 views
    4 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या पर बवाल… ग्रामीणों ने पुणे-बेंगलुरु हाईवे किया बंद

    बंगाल के फलता में भी री-पोलिंग के आदेश… 21 मई को दोबारा डाले जाएंगे वोट

    • 1 views
    बंगाल के फलता में भी री-पोलिंग के आदेश… 21 मई को दोबारा डाले जाएंगे वोट