साउथ लेबनान में मिशन के दौरान बड़ी चूक, ‘फ्रेंडली फायर’ में इजरायल के अपने ही सैनिक की मौत

साउथ लेबनान में मिशन के दौरान बड़ी चूक, ‘फ्रेंडली फायर’ में इजरायल के अपने ही सैनिक की मौत

साउथ लेबनान में इजरायली सेना के मगलान कमांडो ब्रिगेड के ऑपरेशन के दौरान फ्रेंडली फायर का मामला सामने आया है. इस दौरान सार्जेंट फर्स्ट क्लास गाय लुडर की मौत हो गई और एक अन्य सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया.

X

(Photo: ITG)

(Picture: ITG)

साउथ लेबनान में रात भर चले एक सैन्य अभियान के दौरान ‘फ्रेंडली फायर’ का मामला सामने आया है. इजरायली सेना की गोलीबारी में एक इजरायली सैनिक की ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है.

मारे गए सैनिक की पहचान सार्जेंट फर्स्ट क्लास गाय लुडर के रूप में हुई है. 21 साल के लुडर युवलिम के रहने वाले थे और कमांडो ब्रिगेड की प्रतिष्ठित ‘मगलान यूनिट’ का हिस्सा थे.

दरअसल रात करीब 3 बजे साउथ लेबनान के गांव शेबा में एक इजरायली ऑपरेशन चल रहा था. मगलान कमांडो ने शेबा गांव में एक संदिग्ध को पकड़ने के लिए छापेमारी की थी. आरोप है कि ये संदिग्ध हिजबुल्लाह की मदद कर रहा था. 

इजरायली सेना की शुरआती जांच के मुताबिक, ऑपरेशन के दौरान एक सैनिक को लगा कि उसने कुछ संदिग्धों को भागते हुए देखा है. इसी गलतफहमी में उसने गोलियां चला दीं. ये गोलीबारी अपने ही साथियों पर हो गई, जिसमें गाय लुडर की जान चली गई और एक अन्य सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया.

सम्बंधित ख़बरें

यह भी पढ़ें: इजरायल के बम शेल्टर में भारतीयों से हो रहा भेदभाव? तेल अवीव से ग्राउंड रिपोर्ट में जानें सच

हादसे के बावजूद, कमांडो यूनिट ने अपना मिशन पूरा किया. जिस संदिग्ध को पकड़ने के लिए छापेमारी की गई थी, उसे हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए इजरायल ले जाया गया है. घायल सैनिक का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

37 दिनों से चल रही जंग

बता दें कि अमेरिका-इजरायल ने 28 फरवरी को संयुक्त रूप से ईरान पर हमला बोला था. इसके बाद ईरान ने भी इजरायल और खाड़ी देशों में अमेरिका के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. इस युद्ध को अब 37 दिन हो चुके हैं. ट्रंप ने हाल ही में संकेत दिए थे कि वो दो-तीन हफ्तों में जंग खत्म कर सकते हैं. हालांकि ईरान की तरफ से सीजफायर के कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं.

—- समाप्त —-

Live TV

Read More

About The Author

  • Related Posts

    OnePlus 13s price drops below Rs 48,000

    The OnePlus 13s is to be had presently with a large cut price on Vijay Gross sales. The OnePlus 13s is these days indexed for Rs 52,999, down from the…

    Latest MacBook Air with M5 Chip available with massive discount

    In the event you’ve been making plans to improve your paintings setup, Vijay Gross sales recently has a neat deal at the Apple MacBook Air M5 that’s value trying out.…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    OnePlus 13s price drops below Rs 48,000

    • 2 views
    OnePlus 13s price drops below Rs 48,000

    Latest MacBook Air with M5 Chip available with massive discount

    • 1 views
    Latest MacBook Air with M5 Chip available with massive discount

    Surya Gochar 2026: सूर्य का स्वग्रही गोचर! 15 दिन इन 5 राशियों पर बरसेगा पैसा

    • 1 views
    Surya Gochar 2026: सूर्य का स्वग्रही गोचर! 15 दिन इन 5 राशियों पर बरसेगा पैसा

    साउथ लेबनान में मिशन के दौरान बड़ी चूक, ‘फ्रेंडली फायर’ में इजरायल के अपने ही सैनिक की मौत

    • 2 views
    साउथ लेबनान में मिशन के दौरान बड़ी चूक, ‘फ्रेंडली फायर’ में इजरायल के अपने ही सैनिक की मौत

    Samsung Galaxy S25 Ultra available under Rs 1,20,000

    • 1 views
    Samsung Galaxy S25 Ultra available under Rs 1,20,000

    10 nepo baby businesses making millions

    • 1 views
    10 nepo baby businesses making millions