Somnath Amrit Mahotsa 2026: सोमनाथ में PM मोदी! 11 तीर्थों के जल से मंदिर के शिखर का होगा कुंभाभिषेक

सोमनाथ मंदिर के अमृत महोत्सव में पीएम मोदी भी शामिल होने वाले हैं. इस अमृत पर्व का मुख्य आकर्षण मंदिर के 90 मीटर ऊंचे शिखर पर होने वाला पहला ‘कुंभाभिषेक’ है. इस दौरान मंदिर के शिखर पर 11 तीर्थों के पवित्र जल से कुंभाभिषेक किया जाएगा.

X

पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के इतिहास में पहली बार शिखर कुंभाभिषेक आयोजित किया जा रहा है. (Photo: ITG)

पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के इतिहास में पहली बार शिखर कुंभाभिषेक आयोजित किया जा रहा है. (Picture: ITG)

भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में प्रथम कहे जाने वाले सोमनाथ महादेव के दरबार में ‘सोमनाथ अमृत पर्व’ मनाया जा रहा है. इस अमृत पर्व का मुख्य आकर्षण मंदिर के 90 मीटर ऊंचे शिखर पर होने वाला पहला ‘कुंभाभिषेक’ है. 11 मई को सोमनाथ मंदिर के इतिहास में पहली बार मंदिर के शिखर पर 11 तीर्थों के पवित्र जल से कुंभाभिषेक किया जाएगा. इस खास अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे.

सूत्रों के अनुसार, इस कुंभाभिषेक के लिए क्रेन की सहायता से विशाल कुंभ जुलूस को मंदिर के शिखर पर ले जाया जाएगा और मंत्रों से उसका अभिषेक किया जाएगा. पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के इतिहास में पहली बार शिखर कुंभाभिषेक आयोजित किया जा रहा है. आमतौर पर दक्षिण भारत के मंदिरों में देखी जाने वाली यह परंपरा अब सोमनाथ में भी साकार होने जा रही है.

सोमनाथ मंदिर के अमृत महोत्सव में पीएम मोदी भी शामिल होंगे. हेलीपैड से मंदिर तक उनका रोड शो होगा. इसके बाद वह सोमनाथ मंदिर पहुंचेंगे जहां विशेष यज्ञ में आहुति देंगे. उनकी मौजूदगी में विशेष पूजा-अर्चना भी होगी. इसके बाद 11 तीर्थ स्थानों से लाए गए जल से महा कुंभाभिषेक होगा.

सम्बंधित ख़बरें

सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने की सोच
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम और इस ऐतिहासिक क्षण पर गुजरात के उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने आजतक से बातचीत में कहा कि यह एक गौरवपूर्ण क्षण है और इसकी सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे, उसके 24वें दिन सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के स्वर्ण महोत्सव में शामिल हुए थे. और आज प्रधानमंत्री बनकर इसके अमृत महोत्सव में शामिल हो रहे हैं.

यह एक ऐतिहासिक पल है जिसके हम सब साक्षी बनने वाले हैं. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार हमेशा सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने की बात करती है चाहे वह उज्जैन महाकाल कॉरिडोर हो, काशी विश्वनाथ हो या फिर सोमनाथ महादेव .

—- समाप्त —-

Live TV

Read More

About The Author

Related Posts

Nick Jonas shares unseen pics of Priyanka Chopra, Malti on Mother’s Day

Singer Nick Jonas marked Mom’s Day with a non-public Instagram submit for spouse, actor Priyanka Chopra. He shared unseen footage of Priyanka with their daughter, Malti Marie, conserving the be…

Gold Vastu Guidelines: लक्ष्मी की प्रिय इस दिशा में सोना रखना शुभ, फकीर भी हो जाते हैं रईस

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सोना या अन्य किसी मूल्यवान धातु को हमेशा सही दिशा में रखना चाहिए. सोना रखने के लिए उत्तर-पश्चिम दिशा सबसे उत्तम मानी जाती है. इस दिशा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Hantavirus outbreak not another COVID pandemic, public health risk remains low 

  • 1 views
Hantavirus outbreak not another COVID pandemic, public health risk remains low 

Thalassemia Day: Mumbai docs urge couples to opt for screening before being pregnant 

  • 1 views
Thalassemia Day: Mumbai docs urge couples to opt for screening before being pregnant 

Mother`s Day: Women`s health claims rise sharply as maternity costs building up 

  • 1 views
Mother`s Day: Women`s health claims rise sharply as maternity costs building up 

Nick Jonas shares unseen pics of Priyanka Chopra, Malti on Mother’s Day

  • 2 views
Nick Jonas shares unseen pics of Priyanka Chopra, Malti on Mother’s Day

Gold Vastu Guidelines: लक्ष्मी की प्रिय इस दिशा में सोना रखना शुभ, फकीर भी हो जाते हैं रईस

  • 3 views