39-इंच हाइपरस्क्रीन, 762KM रेंज! आई धांसू इलेक्ट्रिक कार

C-Elegance इलेक्ट्रिक

लग्जरी कार बनाने वाली जर्मन कंपनी Mercedes-Benz ने अपनी नई प्योर इलेक्ट्रिक कार C-Elegance से पर्दा उठा दिया है.

GLC वाला प्लेटफॉर्म

इस कार को नए MB.EA प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जो GLC EV के साथ प्लेटफॉर्म शेयर करता है.

Video: Insta/Mercedesbenz

कैसा है डिज़ाइन

नई C-Elegance EV का डिजाइन काफी मॉडर्न रखा गया है. इसमें कूपे जैसी सिल्हूट, स्लोपिंग रूफलाइन और फास्टबैक स्टाइल रियर डिजाइन दिया गया है.

कार का फ्रंट लुक

फ्रंट में बड़ी इल्यूमिनेटेड ग्रिल और Mercedes का लोगो देखने को मिलता है. साथ ही LED हेडलैंप और स्टार शेप DRLs इसे यूनिक लुक देते हैं.

बैटरी और रेंज

इस इलेक्ट्रिक कार में 94kWh की बैटरी दी गई है, जो 800V सिस्टम को सपोर्ट करती है. कंपनी के मुताबिक, इसका WLTP रेंज 762 किलोमीटर तक है.

पॉवर और पिक-अप

इसका इलेक्ट्रिक मोटर 489hp की पावर देता है और यह कार सिर्फ 4 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. 

10 मिनट में चार्ज

इसमें 330kW तक की DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे महज 10 मिनट के चार्ज में करीब 325 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है.

शानदार स्टोरेज स्पेस

इस इलेक्ट्रिक कार में 470 लीटर का बूट स्पेस और 101 लीटर का फ्रंक (सामने के बोनट में मिलने वाला स्टोरज स्पेश) भी मिलता है.

1.8 टन पेलोड

मर्सिडीज बेंज का दावा है कि, C-Elegance इलेक्ट्रिक कार 1.8 टन तक का वजन खींच सकती है.

हाइपरस्क्रीन

कार के अंदर नया और प्रीमियम केबिन मिलता है. इसमें 39.1 इंच का बड़ा MBUX हाइपरस्क्रीन दिया गया है, जो पूरी डैशबोर्ड पर फैला हुआ है. 

AI बेस्ड वर्चुअल असिस्टेंट 

यह सिस्टम MB.OS पर चलता है और OTA अपडेट को सपोर्ट करता है. इसमें AI बेस्ड वर्चुअल असिस्टेंट और स्मार्ट नेविगेशन भी दिया गया है.

मिलते हैं ये फीचर्स

इसके अलावा पैनोरमिक ग्लास रूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और मसाज, वेंटिलेशन व मेमोरी फंक्शन वाली सीट्स जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. 

लंबा व्हीलबेस

लंबे व्हीलबेस की वजह से केबिन में ज्यादा स्पेस मिलता है. साथ ही कई एडवांस ड्राइवर असिस्ट सिस्टम भी दिए गए हैं, जो कैमरा और सेंसर की मदद से काम करते हैं.

पहले US में लॉन्च

नई इलेक्ट्रिक C-Elegance को सबसे पहले अमेरिका में लॉन्च किया जाएगा. इसके बाद इसे अन्य बाजारों में उतारा जाएगा.

Read Next

Read More

About The Author

  • Related Posts

    Ship assaults, seizures: US-Iran war of attrition plays out in Strait of Hormuz

    The traditional army warfare in West Asia has increasingly more given approach to a grinding maritime contest, with each the United States and Iran targeting, seizing, and intimidating vessels as…

    Butter chicken tsunami: New Zealand MP’s racist rant over India trade deal

    Shane Jones’s “butter chicken tsunami” remarks drew robust complaint from the Indian group and political leaders, and likewise uncovered divisions throughout the coalition over immigration issues and the parliamentary backing…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Ship assaults, seizures: US-Iran war of attrition plays out in Strait of Hormuz

    • 1 views
    Ship assaults, seizures: US-Iran war of attrition plays out in Strait of Hormuz

    Butter chicken tsunami: New Zealand MP’s racist rant over India trade deal

    • 1 views
    Butter chicken tsunami: New Zealand MP’s racist rant over India trade deal

    तलाक के बाद बेटी का धूमधाम से किया स्वागत, राकेश बेदी बोले

    • 2 views
    तलाक के बाद बेटी का धूमधाम से किया स्वागत, राकेश बेदी बोले

    UP Board 10th Result 2026 Reside: 27 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट बस कुछ घंटे में…

    • 1 views
    UP Board 10th Result 2026 Reside: 27 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट बस कुछ घंटे में…

    39-इंच हाइपरस्क्रीन, 762KM रेंज! आई धांसू इलेक्ट्रिक कार

    • 2 views
    39-इंच हाइपरस्क्रीन, 762KM रेंज! आई धांसू इलेक्ट्रिक कार

    Romancing the Stone celebrity, 71, shines in rare red carpet return 42 years after hit film with Michael Douglas

    • 1 views
    Romancing the Stone celebrity, 71, shines in rare red carpet return 42 years after hit film with Michael Douglas