UP Board 10th Result 2026 Reside: 27 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट बस कुछ घंटे में…

आनंद राज | प्रयागराज/नई दिल्ली | 23 अप्रैल 2026, 1:07 PM IST

UPMSP UP Board 10th Result 2026 Reside Updates: यूपी बोर्ड 10वीं के रिजल्ट की घड़ी करीब आ रही है. साथ ही छात्रों के द‍िलों की धड़कन तेज हो गई. सूत्रों के मुताबिक इस साल भी सीएम योगी आद‍ित्यनाथ टॉपर्स को लैपटॉप की घोषणा कर सकते हैं. सभी अपडेट के ल‍िए हमारे साथ जुड़े रहें.

Up Board result soon Up Board end result quickly

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) आज साल 2026 की हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा का परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है. बोर्ड सचिव भगवती सिंह आज शाम 4:00 बजे प्रयागराज स्थित मुख्यालय से एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों की घोषणा करेंगे. इस साल हाईस्कूल की परीक्षा में लगभग 27.51 लाख छात्र शामिल हुए थे, जो अब अपनी मार्कशीट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

aajtak.in पर भी चेक कर पाएंगे र‍िजल्ट 
हर साल की तरह इस साल भी  aajtak.in रिजल्ट होस्ट कर रहा है. आप नीचे दिए गए लिंक पर क्ल‍िक करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 
यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 

यूपी बोर्ड ने इस साल भी अपनी ‘सबसे तेज’ होने की छवि बरकरार रखी है. परीक्षाएं 12 मार्च को समाप्त हुई थीं और मात्र 30 दिनों के भीतर बोर्ड रिजल्ट जारी करने जा रहा है. छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकेंगे.

नतीजों के समय वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण सर्वर स्लो हो सकता है, इसलिए छात्रों को DigiLocker और UMANG ऐप का उपयोग करने की सलाह दी गई है. इसके अलावा छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट मंगा सकते हैं. पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है. रिजल्ट के साथ ही आज प्रदेश के टॉप-10 मेधावियों की सूची और जिलावार उत्तीर्ण प्रतिशत के आंकड़े भी साझा किए जाएंगे.

1:07 PM (23 मिनट पहले)

UP Board Result 2026: क्या फिर टूटेगा सौम्या पटेल का ‘अटूट’ र‍िकॉर्ड?

Posted by means of :- Mansi Mishra

2016 की टॉपर सौम्या पटेल के 98.67% के आंकड़े को पिछले 10 सालों में कोई पार नहीं कर पाया है. आज सबकी नजरें इस बात पर होंगी कि क्या 2026 का कोई मेधावी इस ‘जादुई’ आंकड़े के पार निकल पाएगा.

12:42 PM (48 मिनट पहले)

UP Board Elegance 10th Result Reside: 1.53 लाख शिक्षकों ने जांची 2.85 करोड़ कॉपियां

Posted by means of :- Mansi Mishra

इस साल यूपी बोर्ड ने मूल्यांकन में भी र‍िकॉर्ड बनाया है. 1.53 लाख से अधिक परीक्षकों ने महज 12 दिनों में करोड़ों कॉपियां जांची हैं. इसी फुर्ती की वजह से र‍िजल्ट पिछले साल की तुलना में दो दिन पहले ही जारी किया जा रहा है. 4 बजे यह मेहनत अंकों के रूप में स्क्रीन पर होगी.

12:36 PM (54 मिनट पहले)

UP Board Elegance 10th twelfth Result: टॉपर्स के लिए योगी सरकार का ‘गिफ्ट प्लान’ तैयार

Posted by means of :- Mansi Mishra

सूत्रों के मुताबिक, इस साल भी राज्य स्तर के टॉपर्स को नकद इनाम, लैपटॉप और उनके नाम पर गांव में पक्की सड़क बनाने जैसे सम्मान दिए जा सकते हैं. जिला स्तर के मेधावियों के लिए भी विशेष छात्रवृत्ति की घोषणा आज शाम र‍िजल्ट के साथ संभव है.

12:16 PM (एक घंटा पहले)

UP Board Result Reside: वेबसाइट स्लो हो तो ये ‘डायरेक्ट लिंक’ आएगा काम

Posted by means of :- Mansi Mishra

र‍िजल्ट जारी होते ही लाखों छात्र एक साथ लॉगिन करेंगे, जिससे आधिकारिक साइट पर लोड बढ़ सकता है. छात्र वैकल्पिक तौर पर upresults.nic.in और aajtak.in जैसे पोर्टल्स पर भी अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे. इन लिंक्स को अभी अपने ब्राउजर में बुकमार्क कर लें.

UP Board Class 10th Result
UP Board Class 12th Result

12:00 PM (एक घंटा पहले)

UP Board Result: प्रयागराज मुख्यालय में हलचल तेज, कुछ ही घंटों का इंतजार

Posted by means of :- Mansi Mishra

प्रयागराज स्थित माध्यमिक शिक्षा परिषद् के मुख्यालय में र‍िजल्ट घोषणा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. दोपहर 2 बजे के बाद से ही वरिष्ठ अधिकारियों का पहुंचना शुरू हो जाएगा. बोर्ड सचिव भगवती सिंह ठीक शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लैपटॉप खोलेंगे और र‍िजल्ट का लिंक एक्टिव करेंगे.

11:30 AM (2 घंटे पहले)

aajtak.in पर भी चेक कर पाएंगे र‍िजल्ट 

Posted by means of :- Mansi Mishra

हर साल की तरह इस साल भी  aajtak.in रिजल्ट होस्ट कर रहा है. आप नीचे दिए गए लिंक पर क्ल‍िक करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 
यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 

11:25 AM (2 घंटे पहले)

UP Board Result Reside: सीएम योगी दे सकते हैं मेधावियों को बधाई

Posted by means of :- Mansi Mishra

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर साल की तरह इस बार भी ट्विटर (X) के जरिए टॉपर्स को बधाई दे सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, शिक्षा विभाग ने टॉपर्स की सूची मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दी है. शाम 4:15 बजे तक आधिकारिक ट्वीट आने की संभावना है.

11:25 AM (2 घंटे पहले)

UP Board Result: सर्वर पर लोड बढ़ने की आशंका, तैयार रखें ये 2 विकल्प

Posted by means of :- Mansi Mishra

शाम 4 बजे जैसे ही लिंक एक्टिव होगा, 27 लाख से ज्यादा छात्र एक साथ वेबसाइट पर लॉगिन करेंगे. ऐसे में आधिकारिक साइट upmsp.edu.in के साथ-साथ छात्र upresults.nic.in को भी टैब में खोलकर रखें ताकि बिना देरी र‍िजल्ट देख सकें.

11:18 AM (2 घंटे पहले)

UP Board Elegance 10th Result 2026: एडमिट कार्ड रखें अपने पास

Posted by means of :- Mansi Mishra

रिजल्ट देखते समय हड़बड़ी से बचने के लिए छात्र अपना एडमिट कार्ड अभी से ढूंढ लें. रोल नंबर के साथ-साथ आपको अपने ‘स्कूल कोड’ की भी जरूरत पड़ सकती है. अगर रोल नंबर खो गया है, तो तुरंत अपने स्कूल से संपर्क कर इसे प्राप्त करें.
देखें आध‍िकार‍िक नोट‍िस 

10:12 AM (3 घंटे पहले)

UP Board Result 2026: उमंग ऐप पर मिलेगा डायरेक्ट लिंक

Posted by means of :- Mansi Mishra

भारत सरकार के UMANG ऐप पर भी यूपी बोर्ड का रिजल्ट लाइव स्ट्रीम होगा. छात्र ऐप के ‘All Products and services’ सेक्शन में जाकर ‘State Board’ सर्च करें. यहां अपना विवरण डालकर आप बिना किसी तकनीकी अड़चन के अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं.

8:47 AM (4 घंटे पहले)

UPMSP Elegance 10th Result: ग्रेस मार्क्स की क्या है अहमियत

Posted by means of :- Mansi Mishra

यूपी बोर्ड की नीति के अनुसार, यदि कोई छात्र किसी एक विषय में बहुत कम अंकों से फेल हो रहा है, तो उसे अधिकतम 5 अंकों तक का ग्रेस मार्क्स दिया जा सकता है. यह नियम केवल उन्हीं छात्रों पर लागू होता है जो बाकी विषयों में उत्तीर्ण हैं.

8:28 AM (5 घंटे पहले)

UPMSP UP Board 10th Result: टॉपर्स के लिए मुख्यमंत्री का विशेष पुरस्कार

Posted by means of :- Mansi Mishra

उत्तर प्रदेश सरकार ने घोषणा की है कि राज्य स्तर के टॉपर्स को नकद पुरस्कार, टैबलेट और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. आज शाम 4 बजे मेधावी छात्रों के नामों की घोषणा के बाद जिला प्रशासन उनके घर जाकर उन्हें बधाई देगा.
यह भी पढ़ें: UP Board 10th 12th Result 2026: रोल नंबर से ऐसे चेक करें र‍िजल्ट, यहां है स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

8:03 AM (5 घंटे पहले)

UP Board Elegance 10th Result 2026: स्क्रूटनी और कम्पार्टमेंट परीक्षा

Posted by means of :- Mansi Mishra

जो छात्र एक या दो विषयों में सफल नहीं हो पाते, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है. बोर्ड रिजल्ट के कुछ दिनों बाद ‘स्क्रूटनी’ और ‘कम्पार्टमेंट’ परीक्षा के फॉर्म जारी करेगा. इससे छात्र अपना साल बचा सकेंगे और अपने अंकों में सुधार कर सकेंगे. इसकी पूरी जानकारी आज शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: UP Board 12th Result 2026 Live: आज आएगा यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, कैसे सबसे पहले देख पाएंगे अपना स्कोरकार्ड

6:27 AM (7 घंटे पहले)

UP Board Elegance 10th Result: SMS से बिना इंटरनेट देखें नंबर

Posted by means of :- Mansi Mishra

ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए SMS सुविधा वरदान है. अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में लिखें: UP10 और इसे 56263 पर भेज दें. रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद आपका विषयवार अंक आपके फोन पर मैसेज के रूप में प्राप्त हो जाएगा.

6:27 AM (7 घंटे पहले)

UP Board Elegance 10th Result Reside: सुरक्षा के लिए 16 लेयर वाली मार्कशीट

Posted by means of :- Mansi Mishra

इस साल बोर्ड ने मार्कशीट में खास सुरक्षा फीचर्स जोड़े हैं. इसमें एक विशेष QR कोड होगा जिससे छात्र अपनी मार्कशीट को डिजिटल रूप से सत्यापित (Test) कर सकेंगे. इससे फर्जी मार्कशीट के बढ़ते कारोबार पर लगाम लगेगी. सचिव भगवती सिंह ने इसे बोर्ड की बड़ी उपलब्धि बताया है.

यह भी पढ़ें: UP Board 10th Topper: कौन है यूपी बोर्ड की वो टॉपर, नहीं टूट पा रहा जिसका रिकॉर्ड, IAS बनना है सपना

6:27 AM (7 घंटे पहले)

UP Board Result 2026: क्या फिर बेटियां मारेंगी बाजी?

Posted by means of :- Mansi Mishra

पिछले पांच सालों के रिकॉर्ड को देखें तो हाईस्कूल में छात्राओं का पास प्रतिशत छात्रों से बेहतर रहा है. 2025 में लड़कियों का पास प्रतिशत 93% के करीब था. शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस साल भी लड़कियां टॉपर्स की लिस्ट में अपना दबदबा बना सकती हैं. शाम 4 बजे यह सस्पेंस खत्म हो जाएगा.

6:27 AM (7 घंटे पहले)

UP Board Result Reside: डिजिलॉकर (DigiLocker) से मार्कशीट कैसे पाएं?

Posted by means of :- Mansi Mishra

वेबसाइट लोड न होने पर छात्र DigiLocker ऐप का इस्तेमाल करें. यहां ‘Schooling’ सेक्शन में यूपी बोर्ड का चुनाव करें और रोल नंबर दर्ज करें. आपकी डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट यहाँ सुरक्षित रहेंगे, जिन्हें आप कभी भी डाउनलोड कर सकते हैं. यह सर्टिफिकेट उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए पूरी तरह मान्य (Legitimate) होगा.

6:26 AM (7 घंटे पहले)

UP Board Result: कब और कैसे देखें अपना स्कोरकार्ड?

Posted by means of :- Mansi Mishra

UPMSP आज शाम 4 बजे हाईस्कूल का रिजल्ट पोर्टल ओपन कर देगा. छात्र अपने पास रोल नंबर और जन्म तिथि तैयार रखें. रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर ‘Result’ टैब पर क्लिक करें और अपनी जानकारी भरें. मोबाइल पर रिजल्ट सेव करने के लिए ‘Save as PDF’ का विकल्प चुनें.

Read More

About The Author

Related Posts

Ship assaults, seizures: US-Iran war of attrition plays out in Strait of Hormuz

The traditional army warfare in West Asia has increasingly more given approach to a grinding maritime contest, with each the United States and Iran targeting, seizing, and intimidating vessels as…

Butter chicken tsunami: New Zealand MP’s racist rant over India trade deal

Shane Jones’s “butter chicken tsunami” remarks drew robust complaint from the Indian group and political leaders, and likewise uncovered divisions throughout the coalition over immigration issues and the parliamentary backing…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Ship assaults, seizures: US-Iran war of attrition plays out in Strait of Hormuz

  • 1 views
Ship assaults, seizures: US-Iran war of attrition plays out in Strait of Hormuz

Butter chicken tsunami: New Zealand MP’s racist rant over India trade deal

  • 1 views
Butter chicken tsunami: New Zealand MP’s racist rant over India trade deal

तलाक के बाद बेटी का धूमधाम से किया स्वागत, राकेश बेदी बोले

  • 2 views
तलाक के बाद बेटी का धूमधाम से किया स्वागत, राकेश बेदी बोले

UP Board 10th Result 2026 Reside: 27 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट बस कुछ घंटे में…

  • 2 views
UP Board 10th Result 2026 Reside: 27 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट बस कुछ घंटे में…

39-इंच हाइपरस्क्रीन, 762KM रेंज! आई धांसू इलेक्ट्रिक कार

  • 1 views
39-इंच हाइपरस्क्रीन, 762KM रेंज! आई धांसू इलेक्ट्रिक कार

Romancing the Stone celebrity, 71, shines in rare red carpet return 42 years after hit film with Michael Douglas

  • 1 views
Romancing the Stone celebrity, 71, shines in rare red carpet return 42 years after hit film with Michael Douglas