Vaibhav Suryavanshi Networth: IPL में बल्ले से गदर मचा रहे वैभव सूर्यवंशी, जानिए कितनी है नेटवर्थ

IPL 2026 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का बल्ला गदर मचाता नजर आ रहा है. बुधवार को मुल्लांपुर में हुए एलिमिनेटर (Eliminator) मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से शिकस्त दी और क्वाल‍िफायर-2 (IPL Qualifier-2) में एंट्री ली. इस जीत के हीरे रहे वैभव ने अपने बल्ले से जमकर तांडव मचाया, उन्होंने 12 छक्के और 5 चौके के साथ महज 29 गेंदों में 97 रन जड़े. आइए जाने हैं अपने बल्ले से रनों की बौछार करने वाला वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ (Vaibhav Suryavanshi Net Worth) के बारे में… 

IPL डेब्यू करते ही बने थे करोड़पति 
बचपन से क्रिकेटर बनने का सपना देखने वाले वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल की उम्र में IPL डेब्यू किया था और लगातार दूसरे आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स (RR) के साथ जुड़े हुए हैं. आईपीएल 2025 में एंट्री लेने के साथ ही बेहद कम उम्र के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी करोड़पति लिस्ट में शामिल हो गए थे. IPL Auction में वैभव का बेस प्राइस 30 लाख रुपये के मुकाबले RR ने उन्हें नीलामी में 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था और इसी अनुबंध पर IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स में शामिल रहकर क्रिकेट की पिच पर धमाल मचा रहे हैं. 

कितनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ? 
Vaibhav Suryavanshi Net Worth के बारे में बात करें, तो आईपीएल सैलरी और अंडर-19 क्रिकेट की मैच फीस के जरिए उनकी कमाई होती है. तमाम रिपोर्ट्स की मानें, तो वैभव सूर्यवंशी की अनुमानित नेटवर्थ करीब 2.5 करोड़ रुपये से 3 करोड़ रुपये के बीच है. हालांकि, ये आंकड़ा आधिकारिक नहीं है, इसमें उतार-चढ़ाव हो सकता है.

सम्बंधित ख़बरें

वैभव को Under-19 Cricket टीम के लिए हर मैच के 20 हजार रुपये मिलते हैं. इसके अलावा अन्य फॉर्मेट में क्रिकेट से उनकी कमाई होती है. हालांकि, Vaibhav Suryavanshi की नेटवर्थ में फिलहाल सबसे बड़ा हिस्सा आईपीएल के जरिए होने वाली कमाई का ही है.

IPL में धमाकेदार परफॉर्मेंस के चलते तमाम दिग्गज ब्रांड भी वैभव पर फोकस कर रहे हैं और उन्हें ब्रांड एंडोर्समेंट के ऑफर भी मिलने लगे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, इसी साल 2026 में जाइडस वेलनेस (Zydus Wellness) के ब्रांड कॉम्प्लान (Complan) ने उन्हें ब्रांड एंबेसडर बनाया था. हालांकि, ब्रांड एंडोर्समेंट से वैभव की होने वाली कमाई का आंकड़ा अभी साफ नहीं है. 

पिता का त्याग, बेटे की धमाल 
आईपीएल में सबसे कम उम्र के प्लेयर वैभव सूर्यवंशी का जन्म बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर में 27 मार्च 2011 को हुआ था. पिता संजीव सूर्यवंशी खेती-किसानी करते हैं और अपने बेटे के सपनों को पूरा करने के लिए उन्होंने कोई कमी नहीं छोड़ी.

रिपोर्ट्स की मानें, तो जब वैभव को पटना में ट्रेनिंग के लिए भेजना था, तो इसके लिए पैसे की जरूरत को पूरा करने के लिए उन्होंने अपनी जमीन तक बेच दी थी. पिता का त्याग और बेटे के सपने को पूरा करने के लिए सपोर्ट आज साफ नजर आ रहा है और वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट की पिच पर धमाल मचा रहे हैं. 

—- समाप्त —-

Read More

About The Author

Related Posts

ईरान के बंदर अब्बास पर ही क्यों बार-बार क्यों हमले कर रहा अमेरिका? होर्मुज से है कनेक्शन

ईरान के बंदर अब्बास शहर पर अमेरिका ने एक बार फिर हमला किया है. बुधवार रात अमेरिकी सेना ने ईरान की तरफ से लॉन्च किए गए 4 ड्रोन मार गिराए.…

Ground document: How Israel’s Haifa underground health centre acts as wartime shield

Rambam Health Care Campus in Haifa operates a fortified underground hospital that can replace its parking structure within hours. The facility has become a marker of Israel’s wartime preparedness amid…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

From Rural Areas to Smart Towns: The Impact of 5G on India’s Digital Divide

  • 0 views

AI Startups in India: Innovating for a Brighter Future

  • 0 views

From Tradition to Generation: The Journey of Smart Manufacturing in India

  • 2 views

Satellite Luck: India’s Pioneering Role in Global Space Communications

  • 2 views

Innovating the Skies: Inside ISRO’s Cutting-Edge Rocket Launch Systems

  • 2 views

New subscription plans for Facebook-Instagram WhatsApp:Story won’t disappear even after 24 hours; secretly watch others’ status

  • 3 views
New subscription plans for Facebook-Instagram  WhatsApp:Story won’t disappear even after 24 hours; secretly watch others’ status