ICU में पिता-बुखार से तड़पा बेटा, हाल बताते हुए रुआसी हुईं सबा इब्राहिम, बोलीं

शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ के परिवार को एक बार फिर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. शोएब के पिता को ब्रेन स्ट्रोक आया है और वो ICU में भर्ती हैं.

X

""'"मुश्किल'""

मुश्किल में इब्राहिम परिवार (Photo: Screengrab)

शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ का परिवार एक बार फिर मुश्किल समय से गुजर रहा है. हाल ही में शोएब के पिता को ब्रेन स्ट्रोक आया है. परिवार पहले से ही दीपिका की हेल्थ को लेकर परेशान था और अब उन्हें ये बड़ा झटका लगा. बकरीद के मौके पर सबा इब्राहिम ने अपने पापा की हेल्थ को लेकर अपडेट दी है. 

इमोशनल हुईं सबा
सबा इब्राहिम ने अपने यूट्यूब चैनल पर व्लॉग शेयर किया और पति के साथ बैठकर पिता की हालत बताई. सबा ने कहा कि पापा ICU में हैं. उनकी हालत ठीक नहीं है. लेकिन डॉक्टर्स उनकी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं, क्योंकि स्ट्रोक के बाद उन्होंने खुद को ठीक तरीके से संभाला. सबा कहती हैं कि हम हैदर का जन्मदिन मनाकर सोए ही थे. देर रात रिजा आई और कहा कि पापा को अटैक आया है. हम समझ नहीं पाए कि आखिर हुआ क्या है. अम्मी ने भी रिजा को रोकर फोन किया. हम कुछ समझ ही नहीं पा रहे थे कि आखिर हुआ क्या, 

सबा ने कहा कि वो अस्पताल जाती हैं, लेकिन अपने पापा को ICU में नहीं देख पा रही हैं. डॉक्टर्स अच्छी देखभाल कर रहे हैं. लेकिन पापा से मिलने की परमिशन नहीं है. उन्होंने कहा कि ये उनके लिए मुश्किल घड़ी है, जिसमें उन्हें सबकी दुआओं की जरुरत है. क्योंकि डॉक्टर्स का कहना है कि हम गारंटी नहीं दे सकते कि आपके पापा पहले की तरह ठीक हो जाएंगे. 

सम्बंधित ख़बरें

सबा कहती हैं कि एक तरफ भाभी का इलाज चल रहा है. दूसरी तरफ पापा अस्पताल में हैं. हम हर ओर से मुश्किल से घिरे हुए हैं. अगर हमसे कोई गलती हुई हो तो माफ कर दीजिएगा, लेकिन दुआ कीजिए कि सब ठीक हो जाए. आगे उन्होंने कहा कि मेरे बेटे को भी फीवर आ गया है. उसकी भी टेंशन हो रही है. आप लोग प्लीज दुआ कीजिए कि सब ठीक हो जाए. इतना कहते हुए वो रुआसी हो गईं. 

सबा ने अपने फैन्स को बकरीद की बधाई भी दी. सबा का उदास चेहरा देखकर उनके चाहने वालों का दिल भर आया है. हर कोई उनके पापा, भाभी दीपिका कक्कड़ और बेटे हैदर के ठीक होने की दुआ कर रहा है.

—- समाप्त —-

Read More

About The Author

  • Related Posts

    Google Pixel 9a on sale in India, where to buy

    The Google Pixel 9a is available right now with a big discount on Flipkart. The Pixel 9a is listed at the moment for Rs 39,999. It was launched in India…

    Samsung Galaxy S25 Ultra gets huge cut price: Details here

    The price of the Samsung Galaxy S25 Ultra has once again seen a significant reduction. This Samsung smartphone is now available for Rs 34,000 less than its original launch price.…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    No-Code Tools or Custom Software: Which Is Better?

    • 7 views

    Cloud Software vs Traditional Software: What to Choose

    • 12 views

    Cybersecurity Basics Every Small Business Should Follow

    • 10 views

    Why Website Speed Matters More Than Fancy Design

    • 10 views

    AI Automation for Small Businesses: A Practical Guide

    • 11 views

    How to Choose the Right Cafe in Mohali for Every Mood

    • 10 views